फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Budget 2024 Live: नर्सिंग घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष अड़े, अध्यक्ष ने आसंदी से कहा- कल कराएंगे चर्चा

Mon, 01 Jul 2024 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Jul 2024 02:02 PM IST
खास बातें

MP Budget Session 2024 Live Update: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ। पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक एप्रिन पहनकर पहुंचे और नर्सिंग घोटाले को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने तय किया है कि नर्सिंग घोटाले पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी।

विज्ञापन
MP Budget Session 2024 Live Updates CM Mohan Yadav Jagdish Devda Key Announcement News in Hindi
एमपी विधानसभा सत्र LIVE - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:02 PM, 01-Jul-2024
पॉलिसी बनाने वाले अधिकारियों पर एक्शन हो
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि नर्सिंग फर्जीवाड़े मामले में चर्चा कराए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की हम चाहते है कि सदन की 14 दिन की बैठकें पूरी चले। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हंगामें को लेकर आरोप लगाए जाते हैं। हम चाहते हैं कि बीच का रस्ता निकल कर चर्चा कराई जाए। कोर्ट में जो मामला है उस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं। नर्सिंग काउंसिल की पॉलिसी बनाने वाले अधिकारियों पर एक्शन हो। इस पूरे घोटाले को लेकर कांग्रेस पर्दाफाश करेगी।
01:57 PM, 01-Jul-2024
नए कानून लागू होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए कानूनों के बदलाव को लेकर बधाई दी। सीएम ने कहा की आईपीसी की जगह साक्ष्य अधिनियम में बदलाव किया है। टोल टैक्स को लेकर सरकर ने नियम में परिवर्तन किया है। अवैध वसूली रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 


 
विज्ञापन
01:54 PM, 01-Jul-2024
विधानसभा की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।
01:11 PM, 01-Jul-2024
प्रश्नकाल के बाद नर्सिंग घोटाले पर कल चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि सरकार चर्चा करने को तैयार है, लेकिन सदन की परंपरा के साथ चर्चा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शालीनता के साथ अपनी बात रखी जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन चर्चा के लिए है सभी लोगों की बात आ गई है। निश्चित रूप से दोनों पक्षों को मैंने सुना। लेकिन सदन नियम परंपरा और प्रक्रियाओं से चलता है। पुरानी भी कई परंपरा है। भावनाओं को भी कमजोर नहीं करना चाहिए। मैंने दोनों पक्षों को सुना है अलग से भी बात की है सदन में भी सुना है। मैं प्रतिपक्ष को कहना चाहता हूं कि आप दोनों लोगों ने मुझ पर छोड़ने के लिए कहा है। मैं कल उचित नियम के तहत इस पर चर्चा कराऊंगा। नेता प्रतिपक्ष ने समय की बात करने पर अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद नर्सिंग घोटाले पर कल चर्चा होंगी।
01:10 PM, 01-Jul-2024
नेता प्रतिपक्ष चर्चा पर अड़े
सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। उमंग सिंगार ने फिर से नर्सिंग घोटाले पर चर्चा करने की मांग की। इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि डॉ मोहन यादव की सरकार चर्चा करने से भागती नहीं है, लेकिन सदन नियमों से चलता है।
12:47 PM, 01-Jul-2024
नर्सिंग घोटाले की जांच चल रही है
नर्सिंग घोटाले पर कांग्रेस के हंगामे पर डिप्टी सीएम और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसपर राजनीति कर रही है। जबकि नर्सिंग घोटाले की जांच चल रही है। CBI खुद इस मामले में जांच कर रही है। कांग्रेस ऐसे मुद्दे को हवा दे रही है, जिसकी पहले ही सरकार जांच कराने का आदेश दे चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 01-Jul-2024
आयकर जमा करने के कैबिनेट निर्णय का विधानसभा में सीएम यादव ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कैबिनेट के माध्यम से स्वयं का और मंत्रीगण का आयकर स्वयं जमा करने के निर्णय का आज विधानसभा में स्पीकर श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रश्नकाल के पश्चात विशेष उल्लेख किया।
इस निर्णय का सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डा यादव ने स्वयं का और मंत्रीगण ने भी स्वयं का इनकम टैक्स खुद जमा करने का निर्णय लिया है। वे स्वयं भी अब अपना इनकम टैक्स जमा करेंगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार ने कहा कि वे भी अपना आयकर स्वयं जमा करेंगे। सदन में उपस्थित विधानसभा सदस्यों ने मेजे थपथपाकर इसका स्वागत किया।
12:20 PM, 01-Jul-2024
एक बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित
नर्सिंग फर्जीवाड़े को लेकर सदन में दोनों पक्षों में तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित
 
12:12 PM, 01-Jul-2024
ये बच्चों के भविष्य का मामला
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बच्चों के भविष्य का मामला है। युवाओं की बात हो रही है। नियमों पर चर्च की बात हो रही है। इसमें कॉलेज को अनुमति किसने दी, इस पर चर्चा करने की बात हो रही है।
12:07 PM, 01-Jul-2024
नर्सिंग घोटाले पर सिंघार-विजयवर्गीय भिड़े
उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले पर स्थगन की मांग रखी। जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तर्क दिया कि जो मामला न्यायालय में चल रहा है, उसकी सदन में चर्चा की जरूरत नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed