MP Election Result Live: CM शिवराज-तोमर-विजयवर्गीय जीते, कृषि मंत्री पटेल भी हारे, कांग्रेस ने स्वीकारी हार
{"_id":"656bce3ad55608b8640d9303","slug":"madhya-pradesh-election-result-2023-live-vote-counting-today-assembly-chunav-bjp-congress-aap-win-lose-seats-2023-12-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election Result Live: CM शिवराज-तोमर-विजयवर्गीय जीते, कृषि मंत्री पटेल भी हारे, कांग्रेस ने स्वीकारी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 03 Dec 2023 06:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:35 PM IST
खास बातें
MP Election 2023 Result Live, results.eci.gov.in Direct Link : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। सीएम शिवराज समेत कई बड़े चेहरे जीते हैं तो फग्गन सिंह कुलस्ते सहित बड़े नाम भी हारे हैं।
विज्ञापन
MP Election result 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:29 PM, 03-Dec-2023
महू में बीजेपी की उषा ठाकुर 34393 वोटों से चुनाव जीतीं। सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत 2143 वोट से जीते। शिवपुरी की पांच में से चार पर जीती भाजपा और एक सीट पर जीती कांग्रेस। शहडोल में भाजपा का गढ़ बरकरार, तीनों विधायक जीते। नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस का सूपडा साफ। चारों विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।
05:55 PM, 03-Dec-2023
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से शिवराज सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह हार गए हैं। कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर ने 3035 वोटों से हराया है। शुजालपुर में इंदर सिंह परमार जीत गए हैं। मंत्री सुरेश राठखेड़ा हार गए हैं। गोविंद सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
05:27 PM, 03-Dec-2023
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी हार गए हैं। वे हरदा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस के रामकिशोर डोगने से उनका मुकाबला था। कई राउंड में आगे-पीछे होते रहे। आखिरी में बहुत कम वोटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
05:14 PM, 03-Dec-2023
दमोह के हटा से भाजपा से उमादेवी खटीक 13 राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 32252 मतों से आगे। दमोह भाजपा से जयंत मलैया 16 राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 41717 मतों से आगे। जबेरा में 14 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह लोधी से 11145 वोटों से आगे हैं।
05:05 PM, 03-Dec-2023
कमलनाथ ने पीसी को संबोधित किया.
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम जनता का निर्णय स्वीकार करते हैं। विरोधी दल के नाते हमारी जो जिम्मेदारी है उस पर हम डटे रहेंगे। मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है भाजपा जनता के विश्वास को जिम्मेदारी से निभाएगी। कमलनाथ बोले हम हमारी हार पर चिंतन करेंगे कि आखिर हमसे कहां चूक हो गई और हम जनता का विश्वास क्यों नहीं जीत पाए। हम हमारे जीते और हारे दोनों प्रत्याशियों के साथ चर्चा करेंगे।
05:04 PM, 03-Dec-2023
राजा साब को शुभकामना: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए जनता का आभार माना। साथ ही दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा, 'राजा साब को धन्यवाद देता हूं। उन्हें दिल से शुभकामना देता हूं। मैं किसी के प्रति मन में दुर्भावना नहीं रखता। जो लोग कद की बात कर रहे थे, उन्हें जनता ने कद दिखा दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 03-Dec-2023
मुरैना जिले में 3 भाजपा 3 कांग्रेस। जिले की अंबाह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सखवार चुनाव जीते। दिमनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते। मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर जीत के नजदीक हैं। सुमावली से भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंसाना चुनाव जीते।जोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय जीते। सबलगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरला रावत जीती।
दमोह जिले की पथरिया में 12 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3528 वोटो से आगे। पथरिया से बसपा की रामबाई विधायक रही हैं। दमोह में 14 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयंत कुमार मलैया 37370 मतों से आगे।
04:28 PM, 03-Dec-2023
छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव चुनाव जीतीं। पन्ना की तीनों सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की। धार विधानसभा से भाजपा की नीना वर्मा जीती। बदनावर विधानसभा से कांग्रेस के भंवर सिंह शेखावत जीते। सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रताप ग्रेवाल से जीते। गंधवानी विधानसभा में कांग्रेस के उमंग सिंघार से जीते। कुक्षी से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह बघेल से जीते। मनावर से हीरालाल अलावा जीते। धरमपुरी से कांग्रेस के पंचीलाल मेड़ा जीते।
उज्जैन विधानसभा परिणाम- कांग्रेस महेश परमार के तराना 1949 वोटो से जीते। भाजपा से जितेंद्र पांडे बड़नगर विधानसभा 36693 वोट से जीते। भाजपा से सतीश मालवीय घटिया विधानसभा 17666 वोट से जीते। कांग्रेस दिनेश जैन बॉस महिदपुर विधानसभा से 290 वोटो से जीते। भाजपा मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से 8137 आगे। भाजपा अनिल जैन कालूखेड़ा उज्जैन उत्तर विधानसभा 27480से आगे। भाजपा डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान नागदा-खाचरोद विधानसभा 15253 से आगे।
कमलनाथ लेंगे पीसी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह शाम पांच बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में मीडिया के साथियों से चर्चा करेंगे।
04:14 PM, 03-Dec-2023
भारत आदिवासी पार्टी ने मध्य प्रदेश में पहली जीत दर्ज की
भारत आदिवासी पार्टी ने रतलाम जिले की सैलाना सीट जीतकर मध्य प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया। यह पहली बार है कि राजस्थान में मुख्यालय वाली भारत आदिवासी पार्टी ने मध्य प्रदेश के किसी चुनाव में जीत दर्ज की है। रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है।
04:02 PM, 03-Dec-2023
ग्वालियर से डबरा विधानसभा कांग्रेस के सुरेश राजे 695 वोट से 11वें राउंड में आगे। ग्रामीण विधानसभा दसवें राउंड में बीजेपी से भारत सिंह कुशवाह 600 वोट से आगे। दक्षिण विधानसभा- बीजेपी से नारायण सिंह कुशवाह 5132 वोट से दसवें राउंड में आगे। पूर्व विधानसभा- कांग्रेस से डॉ. सतीश सिकरवार 4666 वोटों से 12वें राउंड में आगे