Ganesh Chaturthi 2023 Live: मध्यप्रदेश में गणेश चतुर्थी की धूम, CM हाउस और भाजपा कार्यालय में विराजे बप्पा
{"_id":"65093d192e82ecfcbf0e2d37","slug":"ganesh-chaturthi-2023-celebration-in-mp-live-updates-narottam-mishra-lord-ganesh-idol-installation-bjp-news-2023-09-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2023 Live: मध्यप्रदेश में गणेश चतुर्थी की धूम, CM हाउस और भाजपा कार्यालय में विराजे बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 19 Sep 2023 02:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:49 PM IST
खास बातें
Ganesh Chaturthi Celebration Madhya Pradesh Live News: मध्यप्रदेश में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह बाजार जाकर भगवान गणेश की प्रतिमा ली और अपने घरों में स्थापित की।
विज्ञापन
परिवार के साथ बप्पा को घर ले जाते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:49 PM, 19-Sep-2023
चिंतामन गणेश के दर्शन करने पहुंची उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूर्व सीएम उमा भारती सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उन्होंने पूजा अर्चना कर बप्पा का आशीर्वाद लिया
02:43 PM, 19-Sep-2023
भाजपा कार्यालय में विराजे भगवान गणेश
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। पार्टी के नए कार्यालय परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के बाद आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवानदास सबनानी ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं।
विज्ञापन
01:03 PM, 19-Sep-2023
भगवान गणेश के रूप में महाकाल का श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर आज बाबा महाकाल ने भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस श्रृंगार के पहले बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया, जिसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई और फिर इन दिव्य दर्शनों का लाभ भक्तों को मिल पाया। आज के इस विशेष दिन पर भक्ति बाबा महाकाल के गणेश स्वरूप के दर्शन कर धन्य हो गए।
01:02 PM, 19-Sep-2023
24 घंटे खजराना गणेश के दर्शन कर सकेंगे भक्त
गणेशोत्सव के 10 दिनों तक भक्त खजराना गणेश के 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे। गणेशोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई है। मंदिर में महल थीम पर सजावट की गई है। मंदिर के गर्भ गृह के बाहर फूल बंगला भी सजाया गया है। गणेश चतुर्थी के दिन सवा लाख लड्डू का भोग लगाने के बाद प्रसाद भक्तों को बांटा गया है। पहले दिन हजारों भक्तों ने मंदिर जाकर दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर में कतार लगी रही। भक्तों ने बप्पा को भोग लगाकर मन्नत मांगी।
12:01 PM, 19-Sep-2023
खजराना गणेश का तीन करोड़ के आभूषणों से श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गणेश चतुर्थी के अवसर पर खजराना गणेश का तीन करोड़ के आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार किया गया है। पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर में भगवान को तीन करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण पहनाए गए हैं। इसमें मुकुट, चंद्रिका सहित अन्य स्वर्ण आभूषण शामिल हैं। साथ ही भगवान को मोतियों का चोला भी चढ़ाया गया है। सुबह 9:30 बजे कलेक्टर और मंदिर प्रशासन के अध्यक्ष इलैया राजा टी और प्रशासक हर्षिका सिंह की मौजूदगी में पूजन हुआ और दस दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने सवा लाख मोदक का भोग लगाया। गणेश चतुर्थी के दौरान दस दिनों तक रोज अलग अलग प्रकाश के लड्डू का भोग लगेगा। प्रसाद भक्तों में विधिवत बांटा जाएगा और पैक करके देने की सुविधा भी रहेगी।
11:56 AM, 19-Sep-2023
कांग्रेस आज करेगी जनआक्रोश यात्रा का शुभारंभ
प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 AM, 19-Sep-2023
पार्टी कार्यालयों में भी विराजे गणेश
चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस हो या भाजपा सभी राजनीतिक दल भी हिंदू वोटरों को साधने के लिए गणेश उत्सव का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने कार्यालय में गणपति कि स्थापना के आकर्षक पंडाल सजा लिए हैं।
कमलनाथ, वीडी शर्मा ने दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं
कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। वे विघ्नहर्ता को अपने घर लेने बाजार पहुंचे थे। इसके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी प्रदेशवासियों को आज के पावन मौके पर शुभकामनाएं दीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी शुभकामनाओं में कहा है कि वास्तव में गणपति जी जन-जन के भीतर विराजमान हैं। गणेशोत्सव के आयोजन का उद्देश्य गणेश जी के सर्वव्यापी होने का अहसास कराना है।
11:50 AM, 19-Sep-2023
सिर पर गणेश जी को लेकर जाते गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हर साल अपने निवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। सुबह वे ढोल नगाड़ों की थाप के साथ भगवान गजानन को सिर पर रखकर अपने निवास ले गए। सभी ने गणपति से प्रदेश के लिए मंगल कामना की।
11:40 AM, 19-Sep-2023
Ganesh Chaturthi 2023 Live: मध्यप्रदेश में गणेश चतुर्थी की धूम, CM हाउस और भाजपा कार्यालय में विराजे बप्पा
देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी गणेशोत्सव की रौनक नजर आ रही है। आम लोगों के साथ ही राजनेता भी अपने घरों और पार्टी दफ्तरों में बप्पा की स्थापना कर रहे हैं।परिवार के साथ गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सीएम
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर साल अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर वे आज सुबह अपनी धर्म पत्नी साधना सिंह के साथ धूम धाम से गणेश जी लेने राजधानी भोपाल के बाजार में एक आम भक्त की तरह पहुंचे।