फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Girls Olympic Championship 2023 : यूपी बालिका ओलंपिक का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ने दी शुभकामनाएं

Wed, 26 Jul 2023 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jul 2023 04:44 PM IST
खास बातें

UP Girls Olympic Championship: यूपी में अपनी तरह के अनूठे आयोजन का शुभारंभ लखनऊ में हो रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई 2023 तक चलने वाला तीन दिवसीय ओलंपिक अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन है। आयोजन में प्रदेश के 18 मंडलों के 1000 से अधिक खिलाड़ी छह प्रकार के खेलों का हिस्सा बनेंगे। जिन खेलों में उनका प्रदर्शन देखने को मिलेगा, उसमें हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग और हैंडबॉल शामिल है। आगे देखें, सभी अपडेट्स: 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Girls Olympic: Joint event of Amar Ujala and UP Olympic Association.
यूपी बालिका ओलंपिक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:23 PM, 26-Jul-2023

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए यूपी सरकार प्रयासरत है

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह गर्व और खुशी की बात है कि बालिका ओलंपिक का आयोजन लखनऊ में हो रहा है। मैं अमर उजाला को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारी सरकार बेटियों की तरक्की के लिए हरसंभव प्रयास करती है। इस तरह के आयोजन बेटियों को अवसर प्रदान करते हैं। मैं सभी बेटियों को शुभकामनाएं देता हूं।
03:14 PM, 26-Jul-2023

राजनीति से लेकर खेल... हर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करा रही हैं बेटियां

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज एक खास दिन है जब बालिका ओलंपिक का लखनऊ में शुभारंभ हो रहा है। इसके एक दिन पहले ही देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया। चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या फिर खेल का महिलाओं का आगे बढ़ना हमारे देश की महिला शक्ति को दर्शाता है। बालिका ओलंपिक अमर उजाला का एक सराहनीय प्रयास है। इसके माध्यम से हमारी नारी शक्ति को अवसर प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
03:08 PM, 26-Jul-2023

बेटियों को अवसर उपलब्ध करवाते हैं इस प्रकार के आयोजन

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अमर उजाला के इस आयोजन को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के खिलाड़ी दुनिया भर में नाम कर रहे हैं। दुनिया के बड़े-बड़े खेल मंचों पर हमारे खिलाड़ी तिरंगा फहरा रहे हैं। इस तरह के आयोजन हमारी बेटियों को अवसर उपलब्ध करवाते हैं।
02:36 PM, 26-Jul-2023

उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक 2023 का हुआ शुभारंभ,

राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बुधवार को उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक 2023 का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

शुभारंभ के अवसर पर अमर उजाला लखनऊ के स्थानीय संपादक विजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस मंच के माध्यम से बालिकाओं को एक अवसर उपलब्ध करवाना है जिससे उन्हें आगे बढ़ने के मौके मिल सकें। आयोजन का शुभारंभ मनमोह लेने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई शख्सियतें मौजूद रहीं।
12:48 PM, 26-Jul-2023

हॉकी मुकाबले: अयोध्या व मेरठ ने दर्ज की जीत

गोल करने के बाद अपनी खुशी का इजहार करती अयोध्या टीम। - फोटो : amar ujala
आयोजन के प्रारंभ में दो हॉकी मैच खेले गए। ये मुकाबले अयोध्या-मुरादाबाद और कानपुर-मेरठ के बीच खेले गए। पहले मुकाबले में अयोध्या ने मुरादाबाद पर 10-1 से जीत दर्ज की जबकि दूसरे मुकाबले में मेरठ ने कानपुर पर जीत दर्ज की।
12:40 PM, 26-Jul-2023
आयोजन में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी मंगलवार शाम को ही लखनऊ पहुंच गए और उन्होंने स्टेडियम में पूर्वाभ्यास भी किया। ये अनूठा आयोजन है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 26-Jul-2023

Girls Olympic Championship 2023 : यूपी बालिका ओलंपिक का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ने दी शुभकामनाएं

UP Olympic Association Championship : यूपी में अपनी तरह के अनूठे आयोजन का शुभारंभ लखनऊ में हो रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई 2023 तक चलने वाला तीन दिवसीय ओलंपिक अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन है।

आयोजन में प्रदेश के 18 मंडलों के 1000 से अधिक खिलाड़ी छह प्रकार के खेलों का हिस्सा बनेंगे। जिन खेलों में उनका प्रदर्शन देखने को मिलेगा, उसमें हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग और हैंडबॉल शामिल है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed