UP Vidhansabha Session: विजन डॉक्यूमेंट पर 24 घंटे लगातार चर्चा, तीन शिफ्टों में लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
{"_id":"689c2039eb48fab22400d2fd","slug":"up-vidhan-mandal-session-discussion-on-vision-document-2047-for-the-development-of-up-2025-08-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Vidhansabha Session: विजन डॉक्यूमेंट पर 24 घंटे लगातार चर्चा, तीन शिफ्टों में लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 13 Aug 2025 07:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:09 PM IST
खास बातें
यूपी विधानमंडल में प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। चर्चा में "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047" विषय पर चर्चा की जा रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार से बीते साढ़े आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर सवाल किया। देखें, सभी अपडेट्स:
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
05:35 PM, 13-Aug-2025
यूपी विधानमंडल का सत्र 24 घंटे लगातार चलेगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "आज विधानसभा सत्र शुरू होकर लगातार 24 घंटे चलने वाला है इसके लिए हमने पुलिसकर्मियों की 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। ड्रोन और CCTV के माध्यम से निगरानी की जा रही है। लगभग 700 पुलिसकर्मी और 12 कंपनी PAC लगाई गई हैं।"
#WATCH लखनऊ: डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "आज विधानसभा सत्र शुरू होकर लगातार 24 घंटे चलने वाला है इसके लिए हमने पुलिसकर्मियों की 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। ड्रोन और CCTV के माध्यम से निगरानी की जा रही है। लगभग 700… pic.twitter.com/zKue8QtafO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2025
05:33 PM, 13-Aug-2025
डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा में दूरदर्शिता की कमी है
यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर अर्थपूर्ण चर्चा हो रही है जिससे कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलेंगे। वहीं, विपक्ष के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि सपा में दूरदृष्टि की कमी है। पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख रही है सपा को भी सीखना चाहिए। बयान देना अलग बात है और समावेशी विकास करना अलग बात है।#WATCH Lucknow: On the 24-hour marathon discussion on 'Vision Document 2047' in the UP Assembly, Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya, says, "A very meaningful discussion will take place in the House, and very meaningful conclusions will emerge... The Samajwadi Party lacks… pic.twitter.com/zFQFwgFmCf
— ANI (@ANI) August 13, 2025
विज्ञापन
05:28 PM, 13-Aug-2025
शिक्षकों को निलंबित करने का अधिकार डीआईओएस से वापस लेने की मांग
विधान परिषद में शिक्षकों को निलंबित करने का अधिकार डीआईओएस से वापस लेने की मांग की गई। इस मुद्दे को शिक्षक दल के ध्रुव त्रिपाठी ने उठाया और आश्वासन न मिलने पर सदन से वॉकआउट किया।05:25 PM, 13-Aug-2025
विधान परिषद में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश पर चर्चा
विधान परिषद में विकसित भारत पर चर्चा शुरू हुई। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने सदन में प्रस्ताव रखा। उन्होंने विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर चर्चा करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया था।वहीं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने अपनी बात रखते हुए केंद्र, प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना एक भी संकल्प नहीं पूरा किया। भाजपा के डॉ. उमेश द्विवेदी की तीखी टिप्पणी पर काफी बहस के बाद सपा सदस्यों ने सदन से वाक आउट किया।
01:51 PM, 13-Aug-2025
कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार ढिंढोरा पीटती है पर पूरा नहीं कर पाती है
कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज 2047 में भारत को विकसित बनाने की बात की जा रही है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी आज की जो सफलताएं हैं वो हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के विजन का ही परिणाम हैं। वो चाहे चंद्रयान हो या फिर आईआईटी और एम्स। उन्होंने विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर कहा कि आज हमारे प्रदेश में किसानों की क्या स्थिति है। उनको लेकर जो वादे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। किसानों को एमएसपी नहीं दी गई है। कृषि के उपकरण सस्ते नहीं किए गए हैं। वहीं, खाद की बोरी भी उन्हें नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का स्वास्थ्य का बजट पूर्ण बजट का सिर्फ छह प्रतिशत है। आयुष्मान योजना में धांधली की खबरें आ रही हैं। बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ा दंश है। सरकार योजनाओं का ढिंढोरा तो पीटती है पर उन्हें पूरा नहीं कर पाती है।
12:52 PM, 13-Aug-2025
शिवपाल बोले- 2025 की सच्चाई का सामना करे सरकार
विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने अभी तक युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों को एमएसपी नहीं दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार कह रही है कि 22 साल बाद आज के जो युवा हैं उनके पोते-पोतियों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि 2047 का क्या भरोसा है? सरकार ने 2022 तक सभी को घर देने का वादा किया था पर अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2047 का सपना नहीं दिखाना चाहिए बल्कि 2025 की सच्चाई का सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 13-Aug-2025
संसदीय कार्यमंत्री बोले- हर क्षेत्र में विकास की मजबूत नींव रखी है
यूपी विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा।
- फोटो : amar ujala
वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद यूपी में सबकुछ था। मजबूत श्रम बल, जरूरी संसाधन लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण प्रदेश वैसा विकास नहीं कर सका जितनी क्षमता थी लेकिन 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी व 2017 में यूपी में योगी सरकार आने के बाद हमने विकास की मजबूत नींव रखनी शुरू की। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। किसानों को उनकी फसलों का दाम मिल रहा है। प्रदेश ने बीते साढ़े आठ साल में शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में प्रगति की है। अब 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
11:42 AM, 13-Aug-2025
संसदीय कार्यमंत्री बोले, विपक्ष का काम सिर्फ अराजकता फैलाना है
इस पर वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2022 में जनता ने हमारे संकल्प पत्र के आधार पर ही हमें जनादेश दिया था। उन्होंने विपक्ष के द्वारा हंगामा करने पर कहा कि इन लोगों का काम सिर्फ अराजकता फैलाना है। सदन में किसी को अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दी सकती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता हम नहीं सत्ता पक्ष के लोग फैला रहे हैं।11:34 AM, 13-Aug-2025
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार बताए अब तक कितने वादे पूरे किए
विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर बोलते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार 2047 को लेकर चर्चा कर रही है पर सरकार को ये भी बताना चाहिए कि 2017 में सत्ता में आने के बाद अब तक कितने वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए समय भी बढ़ाया जाए।11:20 AM, 13-Aug-2025