{"_id":"6b0c0e8365ec6df2c10b61bf","slug":"a-message-of-de-addiction-raced-along-with-bicycle-wheels-una-news-c-93-1-ssml1048-215163-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: साइकिल के पहियों संग दौड़ा नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: साइकिल के पहियों संग दौड़ा नशामुक्ति का संदेश
Mon, 30 Nov 2026 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Nov 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
लठियाणी बाजार में संडेज ऑन साइकिल अभियान में हिस्सा लेते साइकिल चालक। स्रोत : आयोजक
‘संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण में 50 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। साइकिल के पैडल घूमे तो नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी गूंजा। माय भारत ऊना की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण आयोजित किया गया। शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी के सहयोग से निकाली गई रैली में 50 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया।
लठियाणी बाजार से बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार और पंचायत प्रधान रजनी देवी ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बाजार से शुरू होकर लठियाणी स्कूल मैदान तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि मंच संचालन कृष्ण कुमार तनोह ने किया। वक्ताओं ने युवाओं से नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। आयोजन में क्लब के उपाध्यक्ष शांतनु, सचिव मंथन सोनी, सदस्य मिठू व दर्शन फौजी तथा माय भारत स्वयंसेवक अक्षय, महक और अंकिता ने सहयोग दिया।