फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Cabinet Meeting Live: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन; 14 प्रस्तावों को मंजूरी

Thu, 09 Nov 2023 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Nov 2023 02:31 PM IST
खास बातें

अयोध्या में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो गई है। बैठक के बाद सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। 
इससे पहले, सीएम योगी सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद रामलला के दरबार में पहुंचे।

विज्ञापन
Up Cabinet Meeting in Ayodhya News Live CM Yogi Adityanath Attend, Acharya Satyendra Das, Iqbal Ansari
मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए सीएम योगी - फोटो : Youtube

लाइव अपडेट

02:28 PM, 09-Nov-2023

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

- अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है।
- अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
- मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी।
- मुजफ्फरनगर में 'शुकतीर्थ विकास परिषद' के गठन को मंजूरी।
- अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी।
- हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय। अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीय करण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
- ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी।
-  राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी।
- शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
02:19 PM, 09-Nov-2023
कैबिनेट बैठक में अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
02:07 PM, 09-Nov-2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम बैठक हुई। केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए गए। पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना का था। हमने राज्य स्तर पर इस प्राधिकरण को बनाने का निर्णय लिया है।
02:05 PM, 09-Nov-2023
योगी सरकार की अयोध्या में हुई पहली कैबिनेट बैठक में राम नगरी के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि अयोध्या को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आज भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है। 
01:58 PM, 09-Nov-2023

बैठक में 14 प्रस्तावों पर चर्चा हुई: सीएम

अयोध्या में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 14 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आकर्षण का केंद्र बनी है। 
01:53 PM, 09-Nov-2023

कुछ देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में अयोध्या के रामकथा पार्क में कैबिनेट संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 09-Nov-2023
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2017 में शपथ ग्रहण के बाद लगातार अयोध्या के दौरे करते रहे हैं। यहां पर हर साल दिवाली के अवसर पर होने वाला दीपोत्सव विश्व भर में नगर की पहचान बन चुका है।

इस कैबिनेट बैठक में भी राम नगरी के लिए किसी बड़ी विकास योजना का एलान हो सकता है। 
01:14 PM, 09-Nov-2023

'1000 साल बाद पीएम और सीएम ने अयोध्या का गौरव लौटाया'

यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अयोध्या में कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि आज करीब 1000 साल बाद पीएम और सीएम ने अयोध्या का गौरव लौटाया है। यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बनने जा रहा है। आज यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैसले लिए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने हैं।
 
 
12:56 PM, 09-Nov-2023

अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक जारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक जारी है। अयोध्या में यूपी कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले राज्य मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बैठक में उत्तर प्रदेश का विकास और कैसे हो इस पर ही चर्चा होगी। आज का पल ऐतिहासिक है क्योंकि यहां कैबिनेट की बैठक हो रही है।
 
12:42 PM, 09-Nov-2023

कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

अयोध्या में होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रामनगरी से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देगी। अयोध्या सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के जरिये धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed