मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भावुक होकर गोविंद देव बोले- चोरी में शामिल कोई भी शख्स नहीं बख्शा जाएगा
{"_id":"6a4b59a159ca3ac27d02dd58","slug":"ram-mandir-trust-meeting-mahant-nritya-gopal-das-gives-a-major-hint-decision-to-be-taken-on-the-resignations-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भावुक होकर गोविंद देव बोले- चोरी में शामिल कोई भी शख्स नहीं बख्शा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 06 Jul 2026 08:18 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:18 PM IST
खास बातें
Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting Live Updates : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 3 घंटे चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बोले– महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:16 PM, 06-Jul-2026
दिनेंद्र दास महाराज बोले- चंपत राय की गलती नहीं मिली
दिनेंद्र दास महाराज ने बताया की बैठक में अनिल मिश्रा की गलती मिली है। चंपत राय की गलती नहीं मिली है। अभी सभी लोगो का इस्तीफा मंजूर हो गया है।07:02 PM, 06-Jul-2026
कृष्ण मोहन बोले- प्रबंधन और संचालन में कमियां रह गई थीं, उसे दूर करेंगे
कृष्ण मोहन।
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा- कहीं न कहीं प्रबंधन और संचालन में कमियां रह गईं थीं। जहां कहीं लूप होल्स हैं, अब इसे बंद करना है। इसका पूरा प्रयत्न करूंगा। समाज में जो माहौल बना है, इससे हमारे न्यास की छवि धूमिल हुई है। मेरा प्रयास रहेगा कि हम सभी न्यासी लोग इस धूमिल छवि को सही करने का प्रयास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
06:58 PM, 06-Jul-2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी-चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
चंपय राय और अनिल मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 3 घंटे चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बोले– महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
06:56 PM, 06-Jul-2026
22 जुलाई को फिर ट्रस्ट की बैठक होगी
3 घंटे बाद बाहर निकले सदस्य
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गोविंद देव गिरी ने कहा, हमारा काम पूरी पारदर्शिता रखना है। हम 22 जुलाई को फिर से बैठेंगे। तब तक एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। चोरी तो चोरी ही है, छिपे हुए अपराधी खोजे जाएंगे। एसआईटी अपना काम कर रही है।
झूठ के प्रचार से हम लोगों को सावधान करते हैं। हमें कहा जाता है कि वहां केवल दानपात्र की चोरी नहीं हुई। वहां कई वस्तुओं की चोरी हुई। उन सभी वस्तुओं का रजिस्टर हम लाए हैं, जो आपको दिखाएंगे। हमसे कहा जाता है कि रामायण कहां हैं, चरण पादुकाएं कहां हैं। हमारे पास ऐसी 2800 वस्तुओं का रजिस्टर्ड हैं। चार से पांच वस्तुओं का विवरण हम दिखाएंगे।
झूठ के प्रचार से हम लोगों को सावधान करते हैं। हमें कहा जाता है कि वहां केवल दानपात्र की चोरी नहीं हुई। वहां कई वस्तुओं की चोरी हुई। उन सभी वस्तुओं का रजिस्टर हम लाए हैं, जो आपको दिखाएंगे। हमसे कहा जाता है कि रामायण कहां हैं, चरण पादुकाएं कहां हैं। हमारे पास ऐसी 2800 वस्तुओं का रजिस्टर्ड हैं। चार से पांच वस्तुओं का विवरण हम दिखाएंगे।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट की बैठक के बारे में, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, "यह तय किया गया था कि ट्रस्ट की तय बैठक—जो मूल रूप से 11 जुलाई के लिए निर्धारित थी—उसे जल्द से जल्द आयोजित किया जाए; इसलिए,… pic.twitter.com/YyRFYtryEB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
06:45 PM, 06-Jul-2026
कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बोले- हम बहुत दुखी है
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा, रामलला के विशाल मंदिर के आज एक असाधारण स्थिति बन गई। इसमें निर्णय लिया कि न्यास की बैठक 11 जुलाई वाली को 6 जुलाई को किया गया। कोरम पूरा रहा। अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी उपस्थित रहे। निर्मोही अखाड़े के संत दिनेंद्र जी महाराज भी थे। के परासरन भी ऑनलाइन थे। हमें दुख था कि जिसका सामना पूरे समाज को करना पड़ रहा है। चढ़ावा चोरी लज्जाजनक है।06:39 PM, 06-Jul-2026
डॉक्टर कृष्ण मोहन अब राम मंदिर के सभी कार्य देखेंगे
बैठक के संरक्षक के पराशरण ऑनलाइन जुड़े थे, उन्होंने बैठक में कहा है कि इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर कृष्ण मोहन अब राम मंदिर के सभी कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:29 PM, 06-Jul-2026
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म, बाहर निकले श्री राम जन्मभूमि से ट्रस्ट के अध्यक्ष व उनके उत्तराधिकारी
ट्रस्ट की बैठक खत्म होते ही बाहर निकले श्री राम जन्मभूमि से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और उनके उत्तराधिकारी कमलनयन दास।06:26 PM, 06-Jul-2026
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का वीडियो आया सामने
06:16 PM, 06-Jul-2026
बैठक पर इन बातों पर हुआ जिक्र
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने कई बातों पर आपत्ति जताई। व्यवस्था में हुई खामियों विस्तार से बातचीत हुई।05:46 PM, 06-Jul-2026