फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GBC 4.0: पीएम मोदी की अपील- राजनीति छोड़िए, यूपी से सीखिए कि कैसे वन ट्रिलियन इकॉनमी के लिए काम करते हैं

Mon, 19 Feb 2024 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Feb 2024 05:54 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इससे 34 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जो यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। देखें, सभी लाइव अपडेट्स: 

विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony Live Updates: 10 Lakh crore rupees projects will be inaugrated.
समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:55 PM, 19-Feb-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश गर्व करता है कि यूपी एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि राजनीति छोड़िए और यूपी से सीखिए कि कैसे वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए काम किया जाता है। आज यूपी बदल रहा है विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
03:52 PM, 19-Feb-2024

कांग्रेस के लोग भारत रत्न पर सिर्फ एक ही परिवार का हक मानते थे

पीएम मोदी ने इस मौके पर किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनका सम्मान देश के गरीब, मजदूर और किसान का सम्मान है। चौधरी साहब को राजनीतिक सौदेबाजी से नफरत थी लेकिन कांग्रेस ने इसका स्वागत नहीं किया और संसद में उन पर बोलने ही नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस के लोग भारत रत्न पर सिर्फ एक ही परिवार का हक मानते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम किसानों को लाभ देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील करते हुए कहा कि फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हुए लोगों को कोशिश करना चाहिए कि विदेशों में भी लोगों की डाइनिंग टेबल पर मेड इन इंडिया प्रोडक्ट जरूर हो।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त कर रही है क्योंकि किसानों को जितना लाभ होगा उतना ही व्यापारियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
03:43 PM, 19-Feb-2024

यूपी में पर्यटन का हब बनने की संभावना है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी में देश का सबसे बड़ा टूरिस्ट हब बनने की संभावना है। लाखों लोग वाराणसी और अयोध्या में आ रहे हैं। मैं देश के सभी पर्यटकों से अपील करता हूं कि जब कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करें तो अपने पूरे बजट का 10 प्रतिशत वहां से खरीदारी करने के लिए रखें। इससे हमारे देश के पर्यटन स्थलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
03:35 PM, 19-Feb-2024

एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बना चुके हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इससे लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर और उद्योगों से भी एमएसएमई को लाभ होगा।

 
03:32 PM, 19-Feb-2024

लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलना ही सच्चा सेकुलरिज्म व सामाजिक न्याय है

- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी ने कहा कि सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलना ही सच्चा सामाजिक न्याय और सेकुलरिज्म है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को कागज लेकर एक जगह से दूसरी जगह दौड़ना पड़ता है। मोदी आज उनको भी पूछ रहा है जिनको कोई नहीं पूछता था।

आज लोगों को अनाज, पक्का घर और मुफ्त इलाज मिल रहा है। पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को लाभ मिल रहा है। 
 
03:24 PM, 19-Feb-2024

यूपी में आज व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में बीते सात सालों से डबल इंजन की सरकार है। यही कारण है कि आज यूपी में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना है। आज यूपी वो राज्य है जहां देश की पहली रैपिड रेल चल रही है। आज यूपी वो राज्य है जहां सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे हैं। यूपी में नदियों के विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल मालवाहक जहाजों के लिए किया जा रहा है। ये दिखाता है कि अगर नीयत हो तो बड़े बदलाव आते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर आश्वस्त है। पूरे देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है। पूरी दुनिया भारत बेहतर रिटर्न की गारंटी बन रहा है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि चुनाव के नजदीक आते ही निवेशक निवेश से बचते हैं पर अब निवेशक भी सरकार की स्थिरता को लेकर आश्वस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 19-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, यूपी में लगने वाले उद्योग यहां की तस्वीर बदलने वाले हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात-आठ साल पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि निवेश को लेकर यूपी में भी इस तरह का माहौल बनेगा। चारों तरफ से अपराध और दंगों की खबरें आती थीं। अगर उस समय कोई कहता कि यूपी को विकसित प्रदेश बनाएंगे तो कोई सुनने को भी तैयार नहीं होता। आज प्रदेश में हजारों प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। यहां पर लग रहे उद्योग यूपी की तस्वीर बदलने वाले हैं।
02:58 PM, 19-Feb-2024

यूपी विकास और सुशासन से पहचान बना रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से न सिर्फ देश के विकास को गति मिलेगी बल्कि 34 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

आज यूपी सुशासन और विकास से पहचान बना रहा है। आज लोग कहने लगे हैं कि सुरक्षित निवेश मतलब उत्तर प्रदेश।
02:50 PM, 19-Feb-2024

सीएम योगी बोले, यूपी में निवेश के लिए भूमि, जनसंख्या और पूंजी सबकुछ मौजूद है

समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबूधाबी में मंदिर का शुभारंभ करने को लेकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य ने निवेश के बारे में कहा था कि इसके लिए भूमि, जनसंख्या और पूंजी की जरूरत होती है। यूपी में ये सबकुछ मौजूद है।

प्रदेश में अभी तक तीन ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह हो चुके हैं। इससे प्रदेश में युवाओं के लिए लाखों रोजगार की संभावनाएं खुली हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के प्रस्ताव मिल चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
02:47 PM, 19-Feb-2024

रक्षामंत्री बोले, पीएम मोदी के तीसरे-चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा भारत

लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जो विकास की आधार शिला रखी गई है। उससे हमारा देश पीएम मोदी के तीसरे और चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के आने वाले एक हजार साल के लिए आधार शिला रखने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि पहले राजनेताओं की उद्योगपतियों से मुलाकात को संदेह की नजरों से देखा जाता था पर अब देश के उद्योगपति सरकार के साथ मिलकर विकास के नए द्वार खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में निवेशक अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में जो प्रयास किए हैं उसका परिणाम ही है कि आज यहां ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह हो रहा है... PM मोदी के मार्गदर्शन और CM योगी के नेतृत्व में जिस तरह उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है उससे ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह निवेश लाने की दिशा में पथप्रदर्शक समारोह साबित होगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed