फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2025 Live: आपके लिए खुशियों-समृद्धि से भरपूर रहे ये साल, जानिए इसके उपाय

Wed, 01 Jan 2025 04:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jan 2025 04:12 PM IST
खास बातें

Happy New Year 2025 Wishes Status Live Update: साल 2024 की खट्टी-मीठी यादों को समेटकर हम सभी नए साल 2025 में प्रवेश कर गए हैं। अमर उजाला की तरफ से आप सभी पाठकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल का जश्न मनाएं, खूब आनंद लें, नए निश्चय और लक्ष्य के साथ साल 2025 में आगे बढ़ें।

विज्ञापन
Happy New Year 2025 Live New Year Wishes Quotes Shayari Messages Status Good Morning Photos Videos
नए साल के वाॅलपेपर हिंदी और इंग्लिश में भेजें - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:54 PM, 01-Jan-2025
नया साल आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए, ये पूरा साल आपके लिए बेहतर हो, आप सेहतमंद रहें और खुद से किए गए वादे पूरे हों। इन्हीं कामनाओं के साथ इस ब्लॉग को यहीं खत्म करते हैं।

स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल, धर्म-आध्यात्म और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों-जानकारियों के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला।
धन्यवाद।
12:46 PM, 01-Jan-2025
नए साल की पार्टी - फोटो : Adobe stock
नए साल की शाम की पार्टी के लिए कैसे हों तैयार?

अगर आप नए साल के मौके पर दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना जरूरी है। अगर पार्टी की कोई थीम है, तो उसी के अनुसार कपड़े और एक्सेसरीज चुनें। पार्टी के लिए लड़कियां शॉर्ट या लॉन्ग ड्रेस, जंपसूट, या चिक स्कर्ट-टॉप कैरी कर सकती हैं। लड़के स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए चिनोज और ब्लेजर या फिटेड जीन्स के साथ स्टाइलिश शर्ट कैरी करें।
विज्ञापन
12:42 PM, 01-Jan-2025
easy Breakfast Recipe - फोटो : instagram
पहले दिन नाश्तें में बनाएं स्वादिष्ट पकवान

नए साल की शुरुआत नाश्ते में कुछ खास बनाकर करें। आलू का पराठा, सूजी का उपमा, ब्रेड पकौड़ा, पनीर रोल और मूंग दाल चीला जैसे पकवान आपका दिन बना देंगे। 
12:18 PM, 01-Jan-2025
शंख - फोटो : Adobe Stock
नए साल के पहले दिन घर लाएं ये चीजें

नए साल के पहले दिन घर में मोर पंख, गणेश जी की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, महालक्ष्मी यंत्र, घो़ड़े की नाल घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे घर में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
12:05 PM, 01-Jan-2025
साल 2025 की भाग्यशाली राशियां - फोटो : amarujala.com
जनवरी में इन चार राशियों की चमक सकती है किस्मत

ज्योतिष गणना के अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को व्याघात योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दौरान शिव वास, बालव और कौलव योग भी बनेंगे। ऐसे में साल की शुरुआत सुख-सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली से भरी मानी जा रही है। 

वृषभ राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, धनु राशि के जातकों लिए ये महीना काफी शुभ और समृद्धि से भरा हुआ हो सकता है। कर्क राशि वालों के व्यापार में बड़ा उछाल आने, सिंह राशि वालों को संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने और धनु राशि वालों के लिए संपत्ति से संबंधित लाभ मिलने की संभावना है।
11:39 AM, 01-Jan-2025
bank leave bank holiday new - फोटो : Amar Ujala
जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आप नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक से संबंधित कार्यों की योजना बना रहे हैं तो  पहले ये जरूर जान लें कि बैंक किस दिन खुलेंगे और कब बंद रहेंगे? इस जनवरी में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। 1 जनवरी को नया साल है जबकि  2 जनवरी को मन्नम जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 5 जनवरी को रविवार और 6 जनवरी को  गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

आगे की छुट्टियों को जानने के लिए यहां क्लिक करके पूरी खबर पढ़िए
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 01-Jan-2025
हृदय को स्वस्थ रखने का करें उपाय - फोटो : Freepik.com
हार्ट को हेल्दी रखने का लें रेजोल्यूशन

साल 2024 हृदय स्वास्थ्य को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। साल 2025 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

कार्डियोलॉजिस्ट और हार्ट सर्जन डॉ निशांत निगम ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अपने खान-पान, दिनचर्या और आदतों में कुछ बदलाव की मदद से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। वजन को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। इसके अलावा संतुलित आहार का सेवन करें। धूम्रपान और शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।
10:34 AM, 01-Jan-2025
नए साल के लिए हेल्थ रेजोल्यूशन - फोटो : amarujala.com
सेहत को ठीक रखने के लिए पहले दिन से ही करें ये उपाय

साल 2025 में सेहत को बेहतर बनाए रखने का संकल्प लें। गुड हेल्थ का रेजोल्यूशन आपको भविष्य में कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में सहायक हो सकता है।
 
  • वजन घटाने का संकल्प, बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। इससे हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचे रहने में मदद मिल सकती है।
  • अच्छी सेहत चाहते हैं तो इसके लिए आहार में सुधार करने पर ध्यान देना भी आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। 
  • 2025 में दिनचर्या में ये मंत्र शामिल करें- 'बैठें कम-चलें ज्यादा'। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें, पास के किसी जगह पर जाने के लिए गाड़ी के बजाय पैदल जाएं। 
10:27 AM, 01-Jan-2025
थायराइड और डायबिटीज के लिए योग - फोटो : Amar ujala
योगासनों से कई बीमारियों में मिल सकता है आराम

नियमित योगाभ्यास की आदत शरीर को कई बीमारियों से बचाए रखने में सहायक है। शरीर के प्राकृतिक संतुलन और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में योगासन सहायक हो सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड के मरीजों को नियमित योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शवासन योग थायराइड और डायबिटीज दोनों ही बीमारियों में फायदेमंद है। इसी तरह हलासन मधुमेह के प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में लाभदायक है।
09:54 AM, 01-Jan-2025
इन मंत्रों के साथ करें नए साल की शुरुआत

शास्त्रों के अनुसार किसी शुभ कार्य की शुरुआत मंत्रों के जाप के साथ करने से मानसिक, शारीरिक और आत्मिक लाभ मिलता है। सुबह उठते ही सबसे पहले ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’ इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

ॐ गण गणपतये नमः
इस मंत्र का अर्थ है – "हे भगवान गणेश, सभी बाधाओं को दूर करें और सफलता प्रदान करें। नए कार्यों की शुरुआत में भगवान गणेश का आह्वान करना शुभ माना जाता है।

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

हे देव, आपके दिव्य प्रकाश को हम अपने मन में धारण करते हैं, कृपया हमारी बुद्धि को प्रकाशित करें। यह मंत्र मानसिक शांति, आत्मिक जागरूकता और बुद्धि के विकास में सहायक है।
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed