11:20 PM, 30-Aug-2022
Govt Jobs Results: ITBP Constable Recruitment 2022
यह भर्ती कांस्टेबल (Animal Transport) के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर सकते हैं।
10:41 PM, 30-Aug-2022
सरकारी नौकरी लाइव : ITBP Constable Recruitment
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से भर्ती जारी कर के योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
09:33 PM, 30-Aug-2022
Govt Jobs : कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
08:43 PM, 30-Aug-2022
Sarkari Naukri Govt Jobs: कब होगी परीक्षा?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर, 2022 से लेकर 15 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
07:22 PM, 30-Aug-2022
Sarkari Naukri Exam Govt Jobs: UKPSC FRO Mains Admit Card
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अपने प्रवेश पत्र को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
06:10 PM, 30-Aug-2022
Sarkari Jobs Updates : AIIMS Recruitment 2022
एम्स फैकल्टी भर्ती के तहत चुने जाने पर न्यूनतम 75 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन अधिसूचना के प्रकाशन से 30 दिन है। एम्स भर्ती विज्ञापन 30 जुलाई, 2022 को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।
05:08 PM, 30-Aug-2022
Govt Jobs : एम्स में निकलीं नौकरियां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट, गुजरात ने विभिन्न विषयों के लिए फैकल्टी के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एम्स भर्ती के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैकल्टी के पदों पर भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
04:15 PM, 30-Aug-2022
Sarkari Result Live 2022: इतने पदों पर है भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 83 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षाात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
03:32 PM, 30-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
CGPSC की ओर से जारी की गई असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने इसके लिए 05 सितंबर तक का समय दिया है।
03:17 PM, 30-Aug-2022
Sarkari Result 2022 Live: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते रविवार, 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। अब इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।