Sarkari Naukri Result 2023 Live: देश के कई राज्यों में निकलीं हैं नौकरियां, यहां पढ़ें कैसे करना है आवेदन
{"_id":"6422587c9859cd3b0e02ed83","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-news-in-hindi-2023-03-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: देश के कई राज्यों में निकलीं हैं नौकरियां, यहां पढ़ें कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 28 Mar 2023 10:09 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:09 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए कई राज्यों में नौकरी का अवसर है। इसके साथ ही बैंक सेना में भी कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:08 PM, 28-Mar-2023
Govt Jobs Indian Armed Forces: अधिकारियों के 8129 पद खाली
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों की कमी है जिसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर शामिल हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में 509 पद खाली हैं और जेसीओ और अन्य रैंक के 1,27,673 पद भी खाली हैं। मंत्री ने कहा कि सेना द्वारा नियोजित नागरिकों में ग्रुप ए में 252 रिक्त पद हैं, ग्रुप बी में 2,549 रिक्तियां हैं, और ग्रुप सी में 35,368 रिक्तियां हैं।
09:27 PM, 28-Mar-2023
Indian Armed Forces: नौसेना में 12428 कर्मियों की कमी
नौसेना में 12,428 कर्मियों की कमी है। इनमें 1,653 अधिकारियों, 29 चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों और 10,746 नाविकों की कमी है। असैनिक कर्मचारियों में ग्रुप ए में 165, ग्रुप बी में 4207 और ग्रुप सी में 6,156 की कमी है
विज्ञापन
08:47 PM, 28-Mar-2023
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates
भारतीय वायु सेना में 7,031 कर्मियों की कमी है। उन्होंने कहा कि 721 अधिकारियों, 16 चिकित्सा अधिकारियों, 4,734 एयरमैन और चिकित्सा सहायक ट्रेड के 113 एयरमैन की भी कमी है। कार्यरत नागरिकों में, ग्रुप ए में 22, ग्रुप बी में 1303, और ग्रुप सी में 5531 की कमी है।
07:38 PM, 28-Mar-2023
Sarkari Result Naukri Live UPSC CSE Interview Schedule 2022
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अनुसार, व्यक्तित्व परीक्षण 24 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रोल नंबर, तिथि और साक्षात्कार का सत्र शामिल है। पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय नौ बजे है और दोपहर सत्र एक बजे है।
06:53 PM, 28-Mar-2023
Sarkari Result Naukri 2023 Live यूपीएससी सिविल सेवा 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
06:29 PM, 28-Mar-2023
TSSPDCL Junior Lineman Recruitment 2023 Last Date
तेलंगाना लिमिटेड (TSSPDCL) की दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी ने जूनियर लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 28 मार्च, 2023 आखिरी दिन है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार TSSPDCL की आधिकारिक वेबसाइट tssouthernpower.cgg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पंजीकरण 08 मार्च, 2023 से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 28-Mar-2023
Indian Armed Forces 1,55,000 Posts Vacant
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सशस्त्र बलों के कर्मियों की कमी और भर्ती उपायों की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और रिक्तियों को भरने और युवाओं को सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं।03:51 PM, 28-Mar-2023
Indian Armed Forces 1,55,000 Posts Vacant
भारतीय सेना में तीनों सशस्त्र बलों को लगभग 1.55 लाख कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सर्वाधिक 1.36 लाख रिक्तियां थल सेना के लिए है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया गया।01:42 PM, 28-Mar-2023
HPSC ADA Registration Last Date
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के अभियोजन विभाग, हरियाणा में सहायक जिला अटॉर्नी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज यानी 28 मार्च आखिरी दिन है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार एसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
12:39 PM, 28-Mar-2023