फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri 2023 Live: असम राइफल्स, NHPC सहित कई विभागों में नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

Tue, 03 Jan 2023 07:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 07:46 PM IST
खास बातें

govt job vacancy 2023 सरकारी नौकरी के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हर रोज की तरह आज भी हम नौकरियों के बारे में परीक्षाओं से जुड़े रिजल्ट एडमिट कार्ड और हर जरूरी खबर की अपडेट आपको यहां मिलेगी। 

 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Results 2023 Live Updates Latest Government Jobs, nhpc,ssc in New Year in hindi news
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:45 PM, 03-Jan-2023

Sarkari Jobs MPPSC Forest Service Exam

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 से नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
06:59 PM, 03-Jan-2023

सरकारी नौकरी : MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 21 मई को

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए संशोधन विंडो 11 फरवरी तक खुली रखी जाएगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म में कोई बदलाव या संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई, 2023 को प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
06:04 PM, 03-Jan-2023

Government Jobs ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी, 2023 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।  
05:29 PM, 03-Jan-2023

Sarkari Exam GATE 2023 Admit Card Postponed

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। उम्मीदवार अब नौ जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 
04:05 PM, 03-Jan-2023

MPPSC recruitment 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खेल अधिकारी परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल शाम पांच बजे से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई दोपहर 12 बजे तक है।
03:25 PM, 03-Jan-2023

PSSSB Forest Guard Exam Result 2022 released

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने (PSSSB) वन रक्षक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल sssb.punjab.gov पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 03-Jan-2023

Pariksha Pe Charcha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पर चर्चा के आगामी संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी है। 
01:58 PM, 03-Jan-2023

IOCL Apprentice Vacancy 2022

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 1747 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी डेट है।
 
01:41 PM, 03-Jan-2023

Maharashtra Resident Doctors strike

महाराष्ट्र के सरकारी कॉलेजों के 7,000 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने छात्रावासों की गुणवत्ता और सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने सहित कई मुद्दों को लेकर अपनी मांग नहीं पूरी होने के बाद ऐसा किया है।
12:50 PM, 03-Jan-2023

Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। 

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed