11:57 PM, 08-Jul-2022
Railway Jobs 2022: 10वीं पास के लिए डेढ़ हजार से ज्यादा नौकरियां
यह सीधी भर्ती है इसके लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी होगी। आरआरसी एनसीआर ने भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:06 PM, 08-Jul-2022
Govt Jobs Exam : आरआरसी एनसीआर भर्ती आवेदन शुरू
भारतीय रेलवे के भर्ती डिवीजन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR) भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमें कई ट्रेडों में अपरेंटिस के पद के लिए 1659 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
10:16 PM, 08-Jul-2022
Sarkari Naukari 2022: SSC Revised Exam Calender
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 (Revised Exam Calender) जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 देख सकते हैं।
09:45 PM, 08-Jul-2022
Sarkari Jobs Exam : SSC Bharti 2022
सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा टियर-3 परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
08:53 PM, 08-Jul-2022
Govt Exam : SSC Exam Dates Out
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आठ और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
08:08 PM, 08-Jul-2022
Govt Jobs: SSC Phase 10 Exam
SSC सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-10 (Selection Post Examination, Phase-X, 2022) सबसे पहले आयोजित की जाएगी। इसके बाद सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Combined Graduate Level, Tier-II Examination, 2021) टियर-2 और संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Combined Graduate Level, Tier-III Examination, 2021) टियर-3 परीक्षा आयोजित होगी।
07:01 PM, 08-Jul-2022
Govt Jobs Sarkari Naukri: SSC Exam 22021-22 Dates Out
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसपीई फेज-10 और एसएससी सीजीएल परीक्षा की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अंतिम तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास सिर्फ जुलाई का समय है।
06:10 PM, 08-Jul-2022
Sarkari Naukri Result Live 2022
एसएससी भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। एसएससी ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अगस्त 2022 में करने का एलान किया है।
05:08 PM, 08-Jul-2022
Sarkari Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर 3 का परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-3 परीक्षा, 2020 के परिणाम को जारी कर दिया है। उम्मीदवार परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
04:02 PM, 08-Jul-2022
Sarkari Naukri Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 परीक्षा की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आठ और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी।