Sarkari Naukri 2021 LIVE: लोक सेवा आयोग ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन
{"_id":"60d3e72e8ebc3eb4404ad80a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-24-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: लोक सेवा आयोग ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 24 Jun 2021 07:42 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:42 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हां तो आपको बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, जम्मू एंड कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, सीआरपीएफ, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड और सीआरपीएस ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं। दरअसल, सरकारी नौकरी पाने के लिए सच्ची लगन, मेहनत के साथ सही अवसर की जरूरत होती है। इसलिए amarujala.com आपको प्रत्येक दिन विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकालीं गई भर्तियों से अवगत करवाता है। साथ ही पदों पर विवरण, विस्तृत खबर की लिंक भी दी जाती है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
07:41 PM, 24-Jun-2021
राजस्थान में पुलिस एसआई भर्ती : आवेदन - चयन प्रक्रिया
कैसे करें ऑनलाइन आवेदनइच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 जून, 2021 से 29 जून, 2021 तक rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in/signin के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
06:45 PM, 24-Jun-2021
राजस्थान में पुलिस एसआई भर्ती : पात्रता मानदंड
आवेदक उम्मीदवार को देवनागरी लिपियों में हिंदी पढ़ने - लिखने के कामकाजी ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, शारीरिक मानदंड के अनुसार, पुरुष उम्मीदवार के लिए ऊंचाई- 168 सेंटीमीटर और छाती का माप 81-86 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम होना जरूरी है।
विज्ञापन
05:41 PM, 24-Jun-2021
आरपीएससी की संशोधित अधिसूचना जारी
पुलिस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर रिक्ति के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून, 2021 है। बता दें कि राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन यानी आरपीएससी की ओर से इस संबंध में संशोधित अधिसूचना भी जारी की गई है। इसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक विवरण आगे पढ़ सकते हैं।
04:48 PM, 24-Jun-2021
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधीन होगी परीक्षा
राजस्थान में सभी राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं जैसे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) आदि का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ही किया जाता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 के तहत 859 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
03:54 PM, 24-Jun-2021
राजस्थान में पुलिस एसआई भर्ती : परीक्षाओं में लगभग 75 हजार उम्मीदवार भाग लेंगे
राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पुन: शुरू करने के साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। परीक्षाओं में लगभग 75 हजार उम्मीदवार भाग लेंगे। परीक्षाओं में लगभग 75 हजार उम्मीदवार भाग लेंगे।
03:11 PM, 24-Jun-2021
सरकारी नौकरी: सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के 859 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 859 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 09 जून, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो कर 29 जून तक जारी रहेगी। चयन प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 24-Jun-2021
Sarkari Vacancy: आज से आवेदन शुरू
चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर निकली भर्तियों के लिए अभ्यर्थी 24 जून से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तत्पश्चात अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ 5 अगस्त तक एमपीपीएससी कार्यालय में भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:06 PM, 24-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है एमपी लोक सेवा आयोग के पदों का विस्तृत विवरण
- एसटी वर्ग - 242
- अनारक्षित श्रेणी - 144
- एससी वर्ग - 72
- ओबीसी - 60
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 58
12:10 PM, 24-Jun-2021
Sarkari Jobs: चिकित्सा अधिकारियों के 576 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 576 पदों पर आवेदन कर सकता है।
11:19 AM, 24-Jun-2021
Govt Jobs: जेकेएसएसबी के इन पदों पर होंगी भर्तियां
- फॉरेस्ट, इकोलॉजी और एनवायरमेंट डिपार्टमेंट – 280 पद
- जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट- 200 पद
- डिपार्टमेंट ऑफ लॉ जस्टिस एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स-19 पद
- हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट- 4 पद