Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
{"_id":"6125a5c7da30d4714746fe8a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-25-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 25 Aug 2021 07:56 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:56 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:54 PM, 25-Aug-2021
Sarkari Jobs : हरियाणा सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 31 अगस्त को हरियाणा सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी के रिक्त पदों पर चयन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in/eforms/login.aspx पर ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों में सरकारी नौकरियों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
06:46 PM, 25-Aug-2021
Govt Jobs: एचएसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती
वहीं, पुरुष कॉन्स्टेबल पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा नौ सितंबर तक होगी। शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा परेड ग्राउंड, सेक्टर -5, पंचकूला, हरियाणा में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए परेड ग्राउंड के गेट नंबर 2 से प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
05:23 PM, 25-Aug-2021
Govt Jobs: एचएसएससी 27 अगस्त को जारी करेगा कॉन्स्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अधिसूचित किया है कि उन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे, जिनका पुरुष कॉन्स्टेबल पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अगस्त से निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 30 अगस्त से निर्धारित है, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
04:16 PM, 25-Aug-2021
Sarkari Naukri: एचपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर को होगी
एचपीएससी द्वारा दिए गए अंतिम अपडेट के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एचपीएससी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से जारी होने पर डाउनलोड कर सकते हैं।
03:24 PM, 25-Aug-2021
Govt Jobs: 24 अगस्त से कर सकते हैं अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 अगस्तऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 6 सितंबर 2021
एलपीएससी की वेबसाइट - lpsc.gov.in
02:42 PM, 25-Aug-2021
Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए यहां निकलीं हैं भर्तियां
इसरो लिक्विड प्रोपुल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं पास चालक, फायरमैन, कुक और कैटरिंग अटेंडैंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:37 PM, 25-Aug-2021
सरकारी नौकरी : दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
भारतीय डाक विभाग के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है। 23 अगस्त 2021को आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:34 PM, 25-Aug-2021
Sarkari job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन
ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपए से 14,500 रुपए तकडाक सेवक/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपए से 12,000 रुपए
11:26 AM, 25-Aug-2021
सरकारी नौकरी: 22 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 23 अगस्त, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 सितंबर, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 अगस्त से 22 सितंबर, 2021
10:18 AM, 25-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: डाक सेवक के पदों पर निकलीं भर्तियां
उत्तर प्रदेश सर्कल में 4000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 23 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।