फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPRCA JOAIT Admit Card 2026 Released, Exam to Begin From September 28

एचपीपीएससी: हिमाचल जेओए आईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; 28 सितंबर से होंगे एग्जाम

Thu, 24 Sep 2026 05:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 05:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) जॉब-ट्रेनी पद की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 28 सितंबर से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकत

विज्ञापन
HPRCA JOAIT Admit Card 2026 Released, Exam to Begin From September 28
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC/HPPRCA), हमीरपुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) जॉब-ट्रेनी पद की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 28 सितंबर से शुरू होगी। इस बार परीक्षा डिजिटल ओएमआर टैबलेट के जरिए होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा का समय क्या रहेगा?

एचपीआरसीए जेओए आईटी की परीक्षा 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्तूबर 2026 को होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा, गेट 9:30 बजे बंद हो जाएगा और परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट में रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे है, गेट 2:30 बजे बंद होगा और परीक्षा दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज लेकर जाएं

  • एडमिट कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • कम से कम 2 मूल और वैध फोटो पहचान पत्र
  • वोटर कार्ड
  • आधार कार्ड
  • सत्यापित ई-आधार का प्रिंटआउट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • ई-पैन कार्ड

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को सत्यापित ई-आधार का प्रिंटआउट या पासपोर्ट जैसे वैध फोटो पहचान पत्र में से कोई एक जरूर लेकर जाना होगा। पहचान पत्र नहीं होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी पहचान पत्र की असलियत पर संदेह होता है, तो उम्मीदवार को दूसरा वैध फोटो आईडी दिखाना होगा। पहचान पत्र की फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 परीक्षा हॉल में इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

  • मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्टवॉच, घड़ी और ईयरफोन।
  • ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड और कैलकुलेटर।
  • किताब, कागज, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल और राइटिंग पैड।
  • पाउच, हैंडबैग, पर्स, बेल्ट और टोपी।
  • आभूषण, चूड़ियां, कंगन, मंगलसूत्र और अन्य धातु की वस्तुएं।
  • धार्मिक वस्तुएं और धातु के सिक्के।
  • कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट।
  • रंगीन या लिपटी हुई पानी की बोतल।
  • पैकेज्ड या खुले खाद्य पदार्थ।
  • कोई भी कीमती सामान।
  • परीक्षा हॉल में केवल एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी।
  • उम्मीदवारों को अपना पेन या पेंसिल लेकर नहीं जाना है। परीक्षा के दौरान पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • हाथ-पैर पर मेहंदी लगाने से बचें, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी हो सकती है।

पासवर्ड रीसेट लिंक न मिले तो क्या करें?

अगर पासवर्ड रीसेट करने का लिंक ईमेल पर नहीं मिल रहा है, तो सबसे पहले यह जांच लें कि आवेदन फॉर्म भरते समय आपने सही ईमेल आईडी दर्ज की थी या नहीं। अगर फॉर्म भरते समय गलत ईमेल आईडी दर्ज हो गई थी, तो HPRCA के नियमों के अनुसार उसे बाद में बदला नहीं जा सकता। ऐसे में आपको पासवर्ड रीसेट लिंक नहीं मिलेगा। 

अगर आपकी ईमेल आईडी सही है, तो अपने Spam और Junk फोल्डर को भी जरूर चेक करें। अगर सही ईमेल आईडी होने और Spam/Junk फोल्डर देखने के बाद भी पासवर्ड रीसेट लिंक नहीं मिलता है, तो उम्मीदवार को कार्य समय के दौरान HPRCA की आधिकारिक ईमेल आईडी या हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क करना चाहिए।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले HPRCA के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर JOAIT 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed