यूपी जॉब फेयर: पीलीभीत में लगेगा रोजगार मेला, 2500+ पदों पर नौकरी का मौका; कब-कहां और कैसे करें आवेदन?
पीलीभीत में सितंबर में ही रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 2500 से अधिक पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए कंपनियां शामिल होंगी। फ्रेशर उम्मीदवार भी इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
पीलीभीत के इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।
मेले में फ्रेशर्स के साथ पहले से काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले की तारीख, स्थान और समय की जानकारी पहले से नोट कर लें और उसी के अनुसार जरूरी दस्तावेजों के साथ तैयारी करके पहुंचें।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
रोजगार मेले में जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की एक फाइल तैयार कर लें। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक या अन्य कोर्स की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड रिज्यूम और ईमेल आईडी रखें। दस्तावेजों की एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ ले जाना बेहतर रहेगा।रजिस्ट्रेशन या रोजगार मेले से जुड़ी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती मेले में जाने से पहले सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर जॉब सीकर/रोजगार मेले से जुड़े रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके रोजगार मेले के लिए जरूरी जानकारी भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करें और उसका प्रिंटआउट/स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
- निर्धारित तारीख को जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें।