फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Recruitment 2021: 4264 Vacancies in UP uttar pradesh Postal Circle for Gramin Dak Sevak

भारतीय डाक विभाग भर्ती: यूपी में 4264 पदों पर निकलीं भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Tue, 24 Aug 2021 02:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 24 Aug 2021 02:02 PM IST
सार

अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2021: 4264 Vacancies in UP uttar pradesh Postal Circle for Gramin Dak Sevak
indian post

विस्तार

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: उत्तर प्रदेश सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। 23 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 4,264 पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधी अधिक जानकारी पाने के लिए आगे पढ़िए।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 23 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 अगस्त से 22 सितंबर, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए यह प्रक्रिया निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन से 10वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी, गणित और स्थानीय भाषा का अध्ययन करना जरूरी है।

विज्ञापन

आयु सीमा- 23 अगस्त 2021को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 


जीडीएस भर्ती: चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

वेतन
  • ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपए से 14,500 रुपए तक
  • डाक सेवक/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपए से 12,000 रुपए तक

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed