फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026: Applications Open for 787 Posts, BVSc Graduates Eligible

बीटीएससी भर्ती 2026: पशु चिकित्सा अधिकारी के 787 पदों पर आवेदन शुरू, बीवीएससी डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

Fri, 25 Sep 2026 10:22 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी और समकक्ष पदों के 787 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीवीएससी या बीवीएससी एंड एएच डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026: Applications Open for 787 Posts, BVSc Graduates Eligible
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 787 रिक्तियां निकाली हैं। यह भर्ती बिहार पशु चिकित्सा सेवा, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के तहत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्तूबर 2026 तक BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती में महिलाओं, दिव्यांग उम्मीदवारों, स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों और बिहार के पशु चिकित्सा कॉलेजों से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

वर्गवार कितनी रिक्तियां?

वर्ग कुल रिक्तियां लंबित पद (शामिल) बिहार निवासी महिलाएं
अनारक्षित (यूआर) 215 + 13* = 228 - 75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 55 - 19
अनुसूचित जाति (एससी) 207 114 33
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 13 7 2
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) 195 90 37
पिछड़ा वर्ग (बीसी) 78 10 24
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (बीसीडब्ल्यू) 11 - 0
कुल 787 221 190

कौन कर सकता है आवेदन?

बीटीएससी टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी और समकक्ष पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीवीएससी (BVSc) या बीवीएससी एंड एएच (BVSc & AH) की डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, उम्मीदवार का बिहार पशु चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट और पंजीकरण प्रमाण पत्र 23 अक्तूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए होने चाहिए।

आयु सीमा की शर्तें

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष, बीसी/ईबीसी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

बीटीएससी टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-9 के तहत 53,100 से 1,67,800 तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार स्वीकार्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया 2026

चयन का आधार अधिकतम अंक
लिखित प्रतियोगी परीक्षा (सीबीटी) 75 अंक
संविदात्मक कार्य अनुभव का भार 25 अंक
कुल 100 अंक

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता, बिहार पशु चिकित्सा परिषद पंजीकरण और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed