फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: कई सरकारी विभागों में चल रही बंपर भर्ती, अभी अपनी पसंद की नौकरी देख करें अप्लाई

Sat, 30 Sep 2023 02:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 02:56 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी विभागों में मेडिकल, रेलवे और टीचिंग सहित कई क्षेत्रों में भर्ती चल रही है। इनके लिए 10वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट्स तक अप्लाई कर सकते हैं। नीचे अपडेट देख अपनी पसंद की नौकरी के लिए अप्लाई करें।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibilit
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

02:55 PM, 30-Sep-2023

Income Tax Department Recruitment

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, अहमदाबाद के कार्यालय ने आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर नौकरी निकाली है। इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.com पर  01 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
01:47 PM, 30-Sep-2023

Lady Supervisor Recruitment 2023

झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
01:17 PM, 30-Sep-2023

ESIC Recruitment 2023

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने ऑडियोमीटर तकनीशियन, डेंटल मैकेनिक, ईसीजी तकनीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, जूनियर मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक/आयुर्वेद/होम्योपैथी) रेडियोग्राफर, सामाजिक मार्गदर्शक/कार्यकर्ता सहित 1038 विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 अक्तूबर 2023 से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:46 PM, 30-Sep-2023

BSSC Inter Level Recruitment 2023

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 11098 पदों पर 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं से आवेदन मांगे हैं। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:13 PM, 30-Sep-2023

UPPSC MO Recruitment

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:52 AM, 30-Sep-2023

Professor, Asst Professor Recruitment 2023

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आदिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
08:26 AM, 30-Sep-2023

RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment

रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
07:46 AM, 30-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: कई सरकारी विभागों में चल रही बंपर भर्ती, अभी अपनी पसंद की नौकरी देख करें अप्लाई

SSC Delhi Police Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी समय सीमा आज, यानी 30 सितंबर 2023 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी न की हो, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed