फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023 last date soon know how to apply now at ssc.nic.in

Delhi Police Constable Recruitment: 7.5 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, समय रहते भर लें फॉर्म

Fri, 29 Sep 2023 07:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 29 Sep 2023 07:13 PM IST
सार

SSC Delhi Police Constable: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के साढ़े सात हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की समय सीमा समाप्त होने वाली है।

विज्ञापन
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023 last date soon know how to apply now at ssc.nic.in
एसएससी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। इसमें पुरुष कॉन्स्टेबल के 5056 पद और महिला कॉन्स्टेबल के 2491 पदों को मिलाकर कुल 7547 पदों पर कॉन्स्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी समय सीमा 30 सितंबर 2023 बहुत नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी न की हो, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें।  

विज्ञापन

Delhi Police Constable Recruitment आयु सीमा

एसएससी दिल्ली पुलिस  कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01-07 2023 के मुताबिक की जाएगी है। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Delhi Police Constable आवेदन शुल्क

सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

विज्ञापन

Delhi Police Constable शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए।

Delhi Police Constable चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। 

Delhi Police Constable Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन पत्र प्रिंट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed