फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live Jammu Kashmir: पल्ली देश की पहली ‘कार्बन न्यूट्रल पंचायत’ बनीं, पीएम मोदी ने सौर संयंत्र का उद्घाटन किया

Sun, 24 Apr 2022 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Apr 2022 02:38 PM IST
खास बातें

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश के चुने हुए प्रतिनिधियों से कहा कि पंचायत हो पार्लियामेंट, कोई भी काम छोटा नहीं है। यहां अपने कामों से हम अपने देश को आगे ले जा सकते हैं। अगर पंचायत में बैठ कर यह संकल्प लें कि तो देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा तो देश आगे बढ़ेगा। यहां पढ़ें पीएम मोदी के जम्मू दौरे से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi Jammu Kashmir Visit Live Updates PM Will Gift 20,000 Crore for Development Project To J&K In Hindi
Pm Modi at Jammu Palli - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:54 PM, 24-Apr-2022

पंचायत हो या पार्लियामेंट कोई भी काम छोटा नहीं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश के चुने हुए प्रतिनिधियों को कहा कि पंचायत हो पार्लियामेंट, कोई भी काम छोटा नहीं है। यहां अपने कामों से हम अपने देश को आगे ले जा सकते हैं। अगर पंचायत में बैठ कर यह संकल्प लें कि तो देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा तो देश आगे बढ़ेगा।
01:48 PM, 24-Apr-2022

धरती मां को कैमिकल से मुक्त करना ही होगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने, उसके अमल में पंचायत की भूमिका ज्यादा हो। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी। धरती मां को कैमिकल से मुक्त करना ही होगा। इसलिए प्राकृतिक खेती की तरफ हमारा गांव, हमारा किसान बढ़ेगा तो पूरी मानवता को लाभ होगा। ग्राम पंचायत के स्तर पर कैसे प्राकृतिक खेती को हम प्रोत्साहित कर सकते हैं, इसके लिए भी सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
01:45 PM, 24-Apr-2022

लोकल की इस ताकत को हमें पहचानना है: मोदी

पीएम मोदी ने कहाकि ग्राम पंचायतों को सबको साथ लेकर एक और काम भी करना है। कुपोषण, एनीमिया से देश को बचाने का जो बीड़ा केंद्र सरकार ने उठाया है, उसके प्रति जमीन पर लोगों को जागरूक भी करना है। अब सरकार की तरफ से जिन योजनाओं में भी चावल दिया जाता है, उसको फोर्टिफाई किया जा रहा है। भारत का विकास वोकल फॉर लोकल के मंत्र में छिपा है। भारत के लोकतंत्र के विकास की ताकत भी लोकल गवर्नेंस है। आपके काम का दायरा भले ही लोकल है, लेकिन इसका सामुहिक प्रभाव वैश्विक होने वाला है। लोकल की इस ताकत को हमें पहचानना है।
01:43 PM, 24-Apr-2022

भारत की बहन बेटियां क्या कर सकती हैं, ये कोरोना काल में दुनिया ने देखा: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि पंचायतों को ज्यादा अधिकार देने का लक्ष्य, पंचायतों को सही मायने में सशक्तिकरण का केंद्र बनाने का है। पंचायतों की बढ़ती हुई शक्ति, पंचायतों को मिलने वाली राशि, गांवों के विकास को नई ऊर्जा दे। इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था में बहनों की भागीदारी को और बढ़ाने पर भी हमारी सरकार का बहुत जोर है। भारत की बहन बेटियां क्या कर सकती हैं, ये कोरोना काल में दुनिया को भारत के अनुभव ने बहुत कुछ सिखाया है।
01:39 PM, 24-Apr-2022

आजादी का ये अमृतकाल भारत का स्वर्णिम काल होने वाला है: मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी का ये अमृतकाल भारत का स्वर्णिम काल होने वाला है। ये संकल्प सबका प्रयास से सिद्ध होने वाला है। इसमें लोकतंत्र की सबसे जमीनी इकाई, ग्राम पंचायत की, आप सभी साथियों की भूमिका बहुत अहम है। सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने और उसके अमल मे पंचायत की भूमिका ज्यादा हो। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी।
 
01:35 PM, 24-Apr-2022

बनिहाल कांजीगुंड टनल से जम्मू और श्रीनगर की दूरी 2 घन्टे कम हुई: पीएम

पीएम मोदी ने कहाकि जैसे हमारे डोगरों के बारे में लोक संगीत में कहते हैं, 'मिठ्ठी ए डोगरे दी बोली, ते खंड मिठ्ठे लोग डोगरे'। ऐसी ही मिठास, ऐसी ही संवेदनशील सोच, देश के लिए एकता की ताकत बनता है और दूसरी भी कम होती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अब बनिहाल कांजीगुंड टनल से जम्मू और श्रीनगर की दूरी 2 घन्टे कम हो गई है। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला को लिंक करने वाला आकर्षक आर्क ब्रिज भी जल्द देश को मिलने वाला है। दिल्ली -अमृतसर-कटरा हाइवे भी दिल्ली से मां वैष्णो देवी के दरबार की दूरी को बहुत कम करने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:33 PM, 24-Apr-2022

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे तक जल्द मिलेगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे तक जल्द मिलेगा। जल्द ही कन्याकुमारी से वैष्णो देवी के लिए एक सड़क बनाई जाएगी। जम्मू कश्मीर में पर्यटन कारोबार बढ़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि जून-जुलाई तक सभी पर्यटन स्थल बुक हो चुकेंगे। जितने पर्यटक साल में नहीं आते उतने सैलानी कुछ ही महीनों में यहां पहुंच चुके हैं। देश के हर जिले में अमृत सारोवर बनाए जाएंगे। इसके इर्द-गिर्द पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

 
01:26 PM, 24-Apr-2022

नया जम्मू कश्मीर विकास की नई गाथा लिखेगा: पीएम 

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल यानी आने वाले 25 वर्षों में नया जम्मू कश्मीर विकास की नई गाथा लिखेगा। आजादी के 7 दशकों के दौरान जम्मू कश्मीर में मात्र 17,000 करोड़ रुपये का ही प्राइवेट इंवेस्टमेंट हो पाया था। पिछले 2 साल में ये आंकड़ा 38,000 करोड़ रुपये पहुंचा है। पीएम मोदी ने कहा कि कभी दिल्ली से एक सरकारी फाइल चलती थी, तो जम्मू कश्मीर पहुंचते-पहुंचते 2-3 हफ्ते लग जाते थे। मुझे खुशी है कि आज 500 किलो वॉट का सोलर पावर प्लांट सिर्फ 3 हफ्ते के अंदर यहां लागू हो जाता है, बिजली पैदा करना शुरू कर देता है।
01:24 PM, 24-Apr-2022

'जब मैं एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं, तब हमारा फोकस कनेक्टिविटी पर होता है'

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं, तब हमारा फोकस कनेक्टिविटी पर होता है, दूरियां मिटाने पर भी होता है।
दूरियां चाहे दिलों की हो, भाषा-व्यवहार की हो या फिर संसाधनों की, इनको दूर करना आज हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी को जिन मुसीबतों के साथ जिंदगी जीनी पड़ी। आपको कभी भी ऐसी जिंदगी जीनी नहीं पड़ेगी, ये मैं आपको करके दिखाऊंगा।
01:22 PM, 24-Apr-2022

केंद्र सरकार की योजनाएं अब यहां तेजी से लागू हो रही हैं: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अब यहां तेजी से लागू हो रही हैं। जिसका सीधा फायदा जम्मू कश्मीर के गांवों को हो रहा है। बिजली कनेक्शन हो, पानी कनेक्शन हो, स्वच्छ भारत अभियान के तहत टॉयलेट्स हो, इसका बड़ा लाभ जम्मू कश्मीर को मिला है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed