फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Urmila Sanawar placed in general women barracks her brother sister and daughter arrived to visit

हरिद्वार: उर्मिला सनावर को सामान्य महिला बैरक में रखा, परेड में भी हुईं शामिल, मिलने पहुंचे भाई-बहन और बेटी

Tue, 27 Oct 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 27 Oct 2026 10:35 PM IST
सार

उर्मिला से मिलने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े नेता पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश से उनके भाई-बहन और बेटी मिलने के लिए पहुंचीं।

विज्ञापन
Urmila Sanawar placed in  general women barracks  her brother sister and daughter arrived to visit
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार रोशनाबाद में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर से मंगलवार को मुलाकात करने के लिए उनके भाई-बहन और बेटी पहुंचे। जेल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराने के बाद परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दी। मुलाकात के दौरान उर्मिला अपने परिजनों के साथ अन्य बंदियों के बीच बैठकर बातचीत करती नजर आईं। कुछ देर मुलाकात के बाद परिजन वापस लौट गए।

विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार को उर्मिला से मिलने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े नेता पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश से उनके भाई-बहन और बेटी मिलने के लिए पहुंचीं। जेल परिसर में अंदर मुलाकात हॉल में बैठकर उनकी बातचीत हुई। इसके बाद वह वापस चले गए। वहीं, उर्मिला सनावर ने जेल में खाने या अन्य किसी तरह की मांग नहीं की है। उन्हें सामान्य महिला बैरक में रखा गया है। सोमवार को जेल में हुई नियमित परेड में भी उर्मिला शामिल हुई थीं।
विज्ञापन


हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 29 अक्तूबर को होगी सुनवाई, विवेचक को दस्तावेज पेश करने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रंगदारी सहित प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को सहारनपुर से पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed