Bharat Jodo Yatra: हल्की बारिश के बीच उधमपुर पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के प्रबंध कड़े
Khaas Baatein: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Today Live News in Hindi: जम्मू में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नगरोटा से हुई। यहां से करीब पांच किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए कारवां आगे बढ़ा। इसके बाद झज्जर कोटली में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दोपहर बाद हल्की बारिश के बीच यात्रा उधमपुर पहुंची। पढ़ें भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा हर अपडेट...
लाइव अपडेट
जम्मू के झज्जर कोटली में राहुल गांधी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उनका लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है। जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है। प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा बहाल होनी चाहिए। इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों के दुख दर्द को समझने का मौका मिल रहा है।
- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बयान से सहमत नहीं है। सेना कुछ भी करे। इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह का निजी विचार हैं। यह पार्टी और उनका विचार नहीं है।
- पूर्व मंत्री लाल सिंह और गुलान नबी से जुड़े सवाल पर कहा- वह पूर्व मंत्री लाल सिंह की भावनाओं की सराहना करते हैं। उन्होंने यात्रा का स्वागत किया। गुलाम नबी आजाद के 90 प्रतिशत नेता उनकी पार्टी में ही हैं। अगर उनके किसी कृत्य से लाल सिंह या किसी अन्य को ठेस पहुंची हो तो इसके लिए उन्हें खेद है।
- एक और सवाल के जवाब में कहा- हम समझते हैं कि जम्मू कश्मीर मुश्किल समय से निकल रहा है। जम्मू और कश्मीर के बीच में भाजपा ने खाई बनाई है। उसे दूर करना चाहते हैं। मोहब्बत की एक नहीं बल्कि बहुत सी दुकानें खोली जानी चाहिए। हिंसा से कुछ हासिल नहीं हो सकता है। मोहब्बत और सद्भावना से आगे बढ़ा जा सकता है।
- एक अन्य सवाल के जवाब में कहा- आरएसएस भाजपा नेता के दिमाग में है कि पैसे से, सत्ता से कुछ भी किया जा सकता है। कोई भी सरकार खरीदी जा सकती है। कुछ भी खरीदा जा सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को बता देगी कि यह देश सचाई से चलता है। पैसा, घमंड और सत्ता से नहीं।
- अनुच्छेद 370 पर उनका क्या पक्ष है। इस सवाल के जवाब में राहुल बोले- इसके लिए पार्टी का रेजुलेशन देख सकते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने बार-बार यही कहा।
नगरोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लद्दाख से आए कांग्रेस के सदस्यों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान लद्दाखी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को लद्दाख के मुद्दों पर चर्चा की।
जम्मू के नगरोटा में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की। कैम्पस की कंटीली तारों के पीछे खड़े जवान अपने मोबाइल कैमरे से फोटो ले रहे थे। इस देख राहुल गांधी उनके नजदीक गए। जवानों संग हाथ मिलाया और उनका कुशलक्षेम भी जाना।
नगरोटा में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी एक नन्ही बच्ची से मिले। परिवार सहित यात्रा में पहुंची बच्ची संग मस्ती करते राहुल गांधी नजर आए।
आसान हो जाता है, मंज़िल का सफ़र
— J&K Congress (@INCJammuKashmir) January 24, 2023
हर तरफ़ दिखे जब, खुशियों का मंज़र#BharatJodoYatra#BharatJodoYatraInJK pic.twitter.com/V9gcAx5rum
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं नेता उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वह शामिल हो रही हैं। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।
Jammu ❤️
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 24, 2023
“Bharat Jodo Yatra”#love #Peace #Equality #BharatJodoYatraInJK #BharatJodoYatra #JaiHind 🙏🏻❤️ pic.twitter.com/awzc67uL9O
Bharat Jodo Yatra: हल्की बारिश के बीच उधमपुर पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के प्रबंध कड़े
कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कॉर्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।