Anantnag Rajouri Election Live: अनंतनाग-राजोरी में 51.35% मतदान, LoC पर बेखौफ वोटिंग, पुंछ में झड़प, चार घायल
{"_id":"66513a47639d1789bc037c14","slug":"anantnag-rajouri-jk-lok-sabha-election-2024-phase-6-voting-live-6th-charan-chunav-bjp-congress-news-in-hindi-2024-05-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Anantnag Rajouri Election Live: अनंतनाग-राजोरी में 51.35% मतदान, LoC पर बेखौफ वोटिंग, पुंछ में झड़प, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 May 2024 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 05:42 PM IST
खास बातें
Anantnag Rajouri Lok Sabha Election Live : जम्मू कश्मीर की आखिरी लोकसभा और हॉटसीट अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान जारी है। 18.36 लाख से अधिक मतदाता 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह सीट पांचों जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां (जैननपोरा) और राजोरी में फैली हुई है। यहां पढ़ें इसी सीट से जुड़ी हर अपडेट लाइव...
विज्ञापन
अनंतनाग राजोरी लोकसभा चुनाव
- फोटो : एजेंसी
लाइव अपडेट
05:35 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी सीट पर पांच बजे तक 51.35 % मतदान
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 51.35 % मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें पांच बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत-
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 51.35 % मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें पांच बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत-
- विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
- अनंतनाग- 31.21 %
- अनंतनाग पश्चिम- 34.65 %
- बुद्धल- 64.91 %
- डीएचपोरा- 55.00 %
- देवसर- 41.50 %
- डूरू- 45.21 %
- कोकरनाग- 50.00 %
- कुलगाम- 31.99 %
- मेंढर - 64.69 %
- नौशेरा- 65.47 %
- पहलगाम- 55.63 %
- पुंछ हवेली- 64.19 %
- राजोरी- 67.09 %
- शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 41.94 %
- बिजबिहाड़ा- 42.40 %
- सुरनकोट- 62.95 %
- थन्नामंडी- 65.34 %
- जैनपोरा- 39.40 %
- अनंतनाग- राजोरी सीट औसत- 51.35 %
05:06 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव
- फोटो : अभिषेक बड़ू
विशेष मतदान केंद्रों में विस्थापितों ने किया मतदान
कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए 26 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए। जम्मू में 21, दिल्ली में 4 और उधमपुर जिले में 1 मतदान केंद्र में कश्मीर विस्थापितों ने मतदान किया।
कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए 26 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए। जम्मू में 21, दिल्ली में 4 और उधमपुर जिले में 1 मतदान केंद्र में कश्मीर विस्थापितों ने मतदान किया।
विज्ञापन
03:41 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
अनंतनाग-राजोरी में तीन बजे तक 44.41% मतदान
अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर तीन बजे तक 44.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें दोपहर एक बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत-
अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर तीन बजे तक 44.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें दोपहर एक बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत-
- विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
- अनंतनाग- 26.34 %
- अनंतनाग पश्चिम- 30.11 %
- बुद्धल- 54.00 %
- डीएचपोरा- 49.40 %
- देवसर- 36.00 %
- डूरू- 39.30 %
- कोकरनाग- 44.13 %
- कुलगाम- 26.27 %
- मेंढर - 53.90 %
- नौशेरा- 58.22 %
- पहलगाम- 48.65 %
- पुंछ हवेली- 56.51 %
- राजोरी- 61.14 %
- शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 34.78 %
- बिजबिहाड़ा- 35.00 %
- सुरनकोट- 53.31 %
- थन्नामंडी- 57.72 %
- जैनपोरा- 34.30 %
- अनंतनाग- राजोरी सीट औसत- 44.41 %
02:49 PM, 25-May-2024
घायलों का उपचार करते हुे
- फोटो : मुनीष शर्मा
पुंछ में मतदान केंद्र पर दो समूहों के बीच झड़प, महिला समेत चार घायल
जिला पुंछ के शाहपुर मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12:35 बजे मतदान केंद्र शाहपुर पर अज्ञात कारणों से दो गुट आपस में भिड़ गए।
इससे चार लोगों को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। उनकी पहचान जहूर दीन (40) पुत्र मोहम्मद शरीफ, शहजाद अहमद (20) पुत्र मोहम्मद यूसुफ, कुमारी सलीमा बी (18) पत्नी शहजाद अहमद और मोहम्मद असलम (22) पुत्र मोहम्मद शरीफ सभी निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

02:26 PM, 25-May-2024
महबूबा की मां और बेटी ने किया मतदान
- फोटो : अर्शिद मीर
महबूबा की मां और बेटी ने किया मतदान
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी शनिवार को अनंतनाग में मतदान किया। इस बार इल्तिजा ने अपनी मां और पीडीपी उम्मीदवार के लिए बढ़चढ़ प्रचार किया।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी शनिवार को अनंतनाग में मतदान किया। इस बार इल्तिजा ने अपनी मां और पीडीपी उम्मीदवार के लिए बढ़चढ़ प्रचार किया।
01:57 PM, 25-May-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना
- फोटो : एजेंसी
एलओसी से सटे इलाके में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने किया वोट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने नियंत्रण रेखा के पास नैशेरा सेक्टर के में अपना मतदान किया। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने इस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी को समर्थन दिया गया है।
इस दौरान रविंद्र रैना ने कहा कि अनंतनाग-राजोरी सीट पर बंपर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के पर्व में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। यह देश के लोकतंत्र की जीत है।

#WATCH | Rajouri: After casting his vote, Jammu and Kashmir BJP President Ravinder Raina says, "The festival of Indian democracy, the Lok Sabha elections are taking place, there is an atmosphere of enthusiasm in the entire Jammu and Kashmir. The excitement for the 2024 Lok Sabha… https://t.co/jhplMPRhhz pic.twitter.com/IxLeqEFHZX
— ANI (@ANI) May 25, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर एक बजे तक 35.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें दोपहर एक बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
- विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
- अनंतनाग- 21.19 %
- अनंतनाग पश्चिम- 24.20 %
- बुद्धल- 39.82 %
- डीएचपोरा- 35.36 %
- देवसर- 28.50 %
- डूरू- 31.89 %
- कोकरनाग- 34.00 %
- कुलगाम- 21.27 %
- मेंढर - 42.06 %
- नौशेरा- 47.31 %
- पहलगाम- 39.78 %
- पुंछ हवेली- 46.52 %
- राजोरी- 52.74 %
- शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 27.08 %
- बिजबिहाड़ा- 27.00 %
- सुरनकोट- 40.72 %
- थन्नामंडी- 46.60 %
- जैनपोरा- 27.79 %
- अनंतनाग- राजोरी सीट औसत- 35.22 %
01:17 PM, 25-May-2024
एलओसी के करामाडा सियाल में मतादाओं में जबरदस्त उत्साह
- फोटो : डॉ. बृजेश सिंह
LOC से सटे अंतिम मतदान केंद्र करमाड़ा-सियाल में जबरदस्त उत्साह
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे अंतिम मतदान केंद्र पर मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस केंद्र पर 854 वोटर हैं। मतदाता ने कहा कि पहली बार बिना किसी डर के मतदान हो रहा है। मतदान के चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सुरक्षा बलों की तरफ से अग्रिम इलाके पर गश्त भी की जा रही है, ताकि मतदान में किसी भी तरह की खलल न डाली जा सके।

01:10 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव
- फोटो : रवि
राजोरी में मंडलायुक्त जम्मू ने बूथों का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने राजोरी शहर में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और सभी बूथों पर व्यवस्था जांची। इस दौरान उनके साथ एडीजीपी आनंद जैन, जिला एसएसपी और डीसी भी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने राजोरी शहर में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और सभी बूथों पर व्यवस्था जांची। इस दौरान उनके साथ एडीजीपी आनंद जैन, जिला एसएसपी और डीसी भी मौजूद रहे।
12:43 PM, 25-May-2024
इल्तिजा मुफ्ती का आरोप- अनंतनाग के एक पोलिंग बूथ पर जानबूझकर मतदान किया गया धीमा
महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती इस लोकसभा चुनाव पूरी जोरशोर के साथ मां के लिए प्रचार में जुटी रहीं हैं। शनिवार को भी वह अलग-अलग पोलिंग बूथ पर पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर आरोप लगया है कि अनंतनाग के एक पोलिंग बूथ पर जानबूझकर मतदान धीमा किया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस आरोप को खारिज किया है।
अन्य पीडीपी नेताओं ने भी अन्य बूथों पर मतदान धीमा होने का आरोप लगाया। पीडीपी अध्यक्ष और उनकी मां महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।
हालांकि, प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सूचना और जनसंपर्क निदेशालय ने एक्स पर कहा, "मतदान केंद्र 26 पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.75% था और 11 बजे यहां वोटिंग 20.7% तक पहुंच गई है।'
प्रशासन ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। विभाग ने कहा, "हम सभी से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग करने का अनुरोध करते हैं।"
Polling is deliberately being slowed down in Khanabal polling station number 26. Request @DCAnantnag @ECISVEEP to look into it pic.twitter.com/S4MPsluIEI
— Iltija Mufti (@IltijaMufti_) May 25, 2024