Parliament Session Live: संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; थरूर बोले- हमने लोगों को निराश किया
Winter Session of Parliament 2024 Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से राज्यसभा में डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में विपक्षी गठबंधन के सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिसके चलते संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि संसद परिसर में धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहे।
लाइव अपडेट
गृह मंत्री अपने शब्द वापस लें: हसन
पिछले दशक में विदेशियों ने करीब 5,000 भारतीय बच्चों को गोद लिया
'राहुल गांधी छात्र नेता की तरह व्यवहार करते हैं'
जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को अपमानित किया गया और अब राहुल गांधी खुद की तुलना भीम राव अंबेडकर से कर रहे हैं। यह बचपना नहीं तो और क्या है? कल की जो घटना है, उनकी (राहुल गांधी) अगर नीयत सही होती तो ये घटना नहीं होती। यह सब अपरिपक्वता के गुण हैं। वे(राहुल गांधी) छात्र नेता की तरह व्यवहार करते हैं और सपना प्रधानमंत्री बनने का देखते हैं। लोकतंत्र इस तरह नहीं चलता है।'#WATCH दिल्ली: जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को अपमानित किया गया और अब राहुल गांधी खुद की तुलना भीम राव अंबेडकर से कर रहे हैं... यह बचपना नहीं तो और क्या है?... कल की जो घटना है,… pic.twitter.com/lsNrBKAYwA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
'दुर्भाग्य है कांग्रेस की मानसिकता पर'
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, 'बड़ा दुर्भाग्य है कांग्रेस की मानसिकता पर, कांग्रेस की सोच पर और कांग्रेस के पागलपन पर कि अब वे बाबा साहब की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं। और कल तो उन्होंने (राहुल गांधी) आदिवासी महिला को अपमानित करके खुद को आदिवासी और महिला विरोधी भी साबित कर दिया है।''यह लोकसभा अध्यक्ष की सर्वोच्चता को चुनौती'
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर कहा, 'यह संसद परिसर का मामला है। अगर कोई बात थी तो पहले लोकसभा अध्यक्ष के संज्ञान में जानी चाहिए थी। अध्यक्ष स्तर से इसका समाधान होना चाहिए था। यह संसद और परिषद में हमारे अध्यक्ष की सर्वोच्चता को चुनौती है।''हमने लोगों को निराश किया'
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि हमारे देश में कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए। दुख की बात है कि इस समय का अधिकांश हिस्सा व्यवधान में बर्बाद हो गया है। मुझे लगता है कि हमने भारत के लोगों को निराश किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। संसद बहस और चर्चा के लिए एक मंच है लेकिन व्यवधान के लिए नहीं है।'#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि हमारे देश में कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए...दुख की बात है कि इस समय का अधिकांश हिस्सा व्यवधान में बर्बाद हो गया है...मुझे लगता है कि हमने भारत के लोगों को निराश किया… pic.twitter.com/7yL4AxMh5P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
'राहुल गांधी का रवैया अहंकारपूर्ण'
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'राहुल गांधी का जो अहंकार कल देखने को मिला और अपने साथी सांसदों का प्रति जो उनका रवैया था वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सब नियमों का उल्लंघन करके, जो तय रास्ता था वहां से जाने के बजाय जान-बूझकर दलबल को साथ में लेकर जिस तरह से उन्होंने हुड़दंग मचाया है। यह माफी लायक नहीं है। एक नेता प्रतिपक्ष क्या इस सोच के साथ जा सकता है? जब उन्हें(राहुल गांधी) घायल के पास लेकर गए तो हाल चाल पूछना छोड़िए, माफी मांगना छोड़िए उनके चेहरे पर अहंकार नजर आ रहा था। उनका (राहुल गांधी) बयान था कि धक्का-मुक्की तो होती रहती है। इससे स्पष्ट होता है कि उनकी सोच है कि किसी के साथ कुछ भी कर दो, हमें तो कुछ होने वाला नहीं है।'#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "... राहुल गांधी का जो अहंकार कल देखने को मिला और अपने साथी सांसदों का प्रति जो उनका रवैया था वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सब नियमों का उल्लंघन करके जो तय रास्ता था वहां से जाने के बजाय जान-बूझकर दलबल को साथ में लेकर जिस तरह से… pic.twitter.com/vPzRbUMT5H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024