फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session Live: संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; थरूर बोले- हमने लोगों को निराश किया

Fri, 20 Dec 2024 06:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Dec 2024 06:27 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament 2024 Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से राज्यसभा में डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में विपक्षी गठबंधन के सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिसके चलते संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि संसद परिसर में धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहे। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2024 Live Updates Bjp Moves Privilege Notice Against Rahul Gandhi News in Hindi
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:27 PM, 20-Dec-2024
मोहन भागवत के बयान पर सपा सांसद हसन ने कहा, 'पहली बार मैं उनके इस कथन से सहमत हूं कि समय की बुनियादी जरूरत इन मुद्दों से ऊपर उठकर देश के विकास के मुद्दों पर काम करना है। मगर, यह उनकी अपनी प्रयोगशाला से निकला है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।'
06:27 PM, 20-Dec-2024
संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर पर इकरा ने कहा, 'जो भी उनके (भाजपा) सामने बोलता है या उन्हें हराता है, उसे लगातार परेशान किया जाता है। हमारी पार्टी के कई सदस्य, चाहे वो इरफान सोलंकी हों, आजम खान हों और अब जिया उर रहमान हों, जांच का सामना कर रहे हैं, यहां तक कि मेरे भाई भी। हम डरेंगे नहीं और लड़ते रहेंगे।'
विज्ञापन
06:26 PM, 20-Dec-2024

गृह मंत्री अपने शब्द वापस लें: हसन

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, 'हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के बारे में गृह मंत्री ने जो बयान दिया है, हम विपक्ष के लोग मांग करते हैं कि गृह मंत्री अपने शब्द वापस लें और माफी मांगें और उसी के चलते हम यहां शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। हम दो दिनों से विरोध कर रहे हैं और देखा है कि कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई है। यह मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है लेकिन हमारा ध्यान संविधान से नहीं भटकेगा और हम अभी भी मांग करते हैं कि गृह मंत्री माफी मांगें।'
04:33 PM, 20-Dec-2024

पिछले दशक में विदेशियों ने करीब 5,000 भारतीय बच्चों को गोद लिया

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में विदेशियों ने करीब 5,000 भारतीय बच्चों को गोद लिया है। लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि सरकार को विदेशियों द्वारा गोद लिए गए बच्चों के अनुचित पालन-पोषण और शोषण की कोई शिकायत नहीं मिली है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में विदेशियों ने 4,963 बच्चों को गोद लिया है। सबसे अधिक 2,031 बच्चे अमेरिका में गोद लिए गए हैं, इसके बाद इटली में 1,029, स्पेन में 517, यूएई में 252 और माल्टा में 215 बच्चे गोद लिए गए हैं।
02:18 PM, 20-Dec-2024

'राहुल गांधी छात्र नेता की तरह व्यवहार करते हैं'

जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को अपमानित किया गया और अब राहुल गांधी खुद की तुलना भीम राव अंबेडकर से कर रहे हैं। यह बचपना नहीं तो और क्या है? कल की जो घटना है, उनकी (राहुल गांधी) अगर नीयत सही होती तो ये घटना नहीं होती। यह सब अपरिपक्वता के गुण हैं। वे(राहुल गांधी) छात्र नेता की तरह व्यवहार करते हैं और सपना प्रधानमंत्री बनने का देखते हैं। लोकतंत्र इस तरह नहीं चलता है।'
 
02:14 PM, 20-Dec-2024

'दुर्भाग्य है कांग्रेस की मानसिकता पर'

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, 'बड़ा दुर्भाग्य है कांग्रेस की मानसिकता पर, कांग्रेस की सोच पर और कांग्रेस के पागलपन पर कि अब वे बाबा साहब की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं। और कल तो उन्होंने (राहुल गांधी) आदिवासी महिला को अपमानित करके खुद को आदिवासी और महिला विरोधी भी साबित कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 20-Dec-2024

'यह लोकसभा अध्यक्ष की सर्वोच्चता को चुनौती'

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर कहा, 'यह संसद परिसर का मामला है। अगर कोई बात थी तो पहले लोकसभा अध्यक्ष के संज्ञान में जानी चाहिए थी। अध्यक्ष स्तर से इसका समाधान होना चाहिए था। यह संसद और परिषद में हमारे अध्यक्ष की सर्वोच्चता को चुनौती है।'
12:30 PM, 20-Dec-2024

'हमने लोगों को निराश किया'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि हमारे देश में कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए। दुख की बात है कि इस समय का अधिकांश हिस्सा व्यवधान में बर्बाद हो गया है। मुझे लगता है कि हमने भारत के लोगों को निराश किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। संसद बहस और चर्चा के लिए एक मंच है लेकिन व्यवधान के लिए नहीं है।'
 
12:24 PM, 20-Dec-2024

'राहुल गांधी का रवैया अहंकारपूर्ण'

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'राहुल गांधी का जो अहंकार कल देखने को मिला और अपने साथी सांसदों का प्रति जो उनका रवैया था वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सब नियमों का उल्लंघन करके, जो तय रास्ता था वहां से जाने के बजाय जान-बूझकर दलबल को साथ में लेकर जिस तरह से उन्होंने हुड़दंग मचाया है। यह माफी लायक नहीं है। एक नेता प्रतिपक्ष क्या इस सोच के साथ जा सकता है? जब उन्हें(राहुल गांधी) घायल के पास लेकर गए तो हाल चाल पूछना छोड़िए, माफी मांगना छोड़िए उनके चेहरे पर अहंकार नजर आ रहा था। उनका (राहुल गांधी) बयान था कि धक्का-मुक्की तो होती रहती है। इससे स्पष्ट होता है कि उनकी सोच है कि किसी के साथ कुछ भी कर दो, हमें तो कुछ होने वाला नहीं है।'
 
12:15 PM, 20-Dec-2024

राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे फिर शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed