फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

Thu, 06 Aug 2026 03:17 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 06 Aug 2026 03:17 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates News in Hindi: आज संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन है। पिछले 13 दिनों के दौरान सरकार और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध जारी रहा है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही है। यहां पढ़ें, संसद के आज दिन कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session 2026 Live Lok Sabha Rajya Sabha Opposition Strategy Talks Updates in Hindi
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:15 PM, 06-Aug-2026

विपक्षी दलों के सांसदों का राज्यसभा से वॉकआउट

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर गृह मंत्री के बयान की मांग करते हुए कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।
02:35 PM, 06-Aug-2026

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3:15 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3:15 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
विज्ञापन
02:34 PM, 06-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
02:34 PM, 06-Aug-2026

लोकसभा से 'कराधान और अन्य कानून विधेयक, 2026' पारित

लोकसभा से 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया। यह विधेयक 'भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007', 'आयकर अधिनियम, 2025' और 'वित्त अधिनियम, 2026' में और संशोधन करता है।
 
02:33 PM, 06-Aug-2026

किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कई प्रस्ताव पेश किया। जिसके बाद पीठासीन अध्यक्ष ने कहा- यह सदन 5 अगस्त, 2026 को सदन में पेश की गई कार्य सलाहकार समिति की अठारहवीं रिपोर्ट से सहमत है।
 
02:28 PM, 06-Aug-2026

भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव

भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी लोकसभा में निम्नलिखित प्रस्ताव पेश किया। यह सदन 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा को शीतकालीन सत्र, 2026 के अंतिम सप्ताह तक बढ़ाने पर सहमत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 06-Aug-2026

राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही आज के दिन दूसरी बार स्थगित की गई है। इससे पहले दिन के 11:30 बजे उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित हुई, जो फिर 12 बजे शुरू हुई। इसके बाद करीब आधे घंटे तक हंगामे के बीच कार्यवाही चली और फिर दोपहर 2:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
12:27 PM, 06-Aug-2026

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत का केंद्र पर हमला

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए वेन्यू देने वालों ने इजाजत रद्द करने पर कहा, 'इसे ही इमरजेंसी, तानाशाही और डिक्टेटरशिप कहते हैं। आप विपक्ष के नेता राहुल गांधी से डरे हुए हैं। आप बहुत डरे हुए हैं। इसी डर की वजह से गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भी नहीं आ रहे हैं'।
12:17 PM, 06-Aug-2026

राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू

राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे शुरू होने के आधे घंटे की चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा में फिलहाल, विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल के तहत सवाल-जवाब जारी है।
12:13 PM, 06-Aug-2026

बारिश के बीच संसद परिसर में राहुल-प्रियंका

लोकसभा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बारिश के बीच संसद परिसर में अपनी गाड़ी का इंतजार करते दिखे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी सवालों का जवाब नहीं दिया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed