Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates News in Hindi: आज संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन है। पिछले 13 दिनों के दौरान सरकार और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध जारी रहा है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही है। यहां पढ़ें, संसद के आज दिन कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
विपक्षी दलों के सांसदों का राज्यसभा से वॉकआउट
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर गृह मंत्री के बयान की मांग करते हुए कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3:15 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3:15 बजे तक के लिए स्थगित की गई।लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।लोकसभा से 'कराधान और अन्य कानून विधेयक, 2026' पारित
लोकसभा से 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया। यह विधेयक 'भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007', 'आयकर अधिनियम, 2025' और 'वित्त अधिनियम, 2026' में और संशोधन करता है।#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Lok Sabha passes The Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026.
The Bill further amends the Payment and Settlement Systems Act, 2007, the Income-tax Act, 2025, and the Finance Act, 2026.#LokSabha #Parliament #Taxation #FinanceBill #Legislation… pic.twitter.com/jtlsp9YKvf
किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कई प्रस्ताव पेश किया। जिसके बाद पीठासीन अध्यक्ष ने कहा- यह सदन 5 अगस्त, 2026 को सदन में पेश की गई कार्य सलाहकार समिति की अठारहवीं रिपोर्ट से सहमत है।#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Union Parliamentary Affairs Minister @KirenRijiju moves the following motion:-
That this House do agree with the Eighteenth Report of the Business Advisory Committee presented to the House on 5th August, 2026.@mpa_india @LokSabhaSectt pic.twitter.com/zbFxLNctwe
भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव
भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी लोकसभा में निम्नलिखित प्रस्ताव पेश किया। यह सदन 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा को शीतकालीन सत्र, 2026 के अंतिम सप्ताह तक बढ़ाने पर सहमत है।#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Member of Parliament @PurandeswariBJP moves following motion:-
That this House do extend time for the presentation of the Report of the Joint Committee on the Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill, 2025 upto the last week of the Winter Session, 2026… pic.twitter.com/YuGQPEt7KB
राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही आज के दिन दूसरी बार स्थगित की गई है। इससे पहले दिन के 11:30 बजे उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित हुई, जो फिर 12 बजे शुरू हुई। इसके बाद करीब आधे घंटे तक हंगामे के बीच कार्यवाही चली और फिर दोपहर 2:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत का केंद्र पर हमला
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए वेन्यू देने वालों ने इजाजत रद्द करने पर कहा, 'इसे ही इमरजेंसी, तानाशाही और डिक्टेटरशिप कहते हैं। आप विपक्ष के नेता राहुल गांधी से डरे हुए हैं। आप बहुत डरे हुए हैं। इसी डर की वजह से गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भी नहीं आ रहे हैं'।राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू
राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे शुरू होने के आधे घंटे की चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा में फिलहाल, विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल के तहत सवाल-जवाब जारी है।बारिश के बीच संसद परिसर में राहुल-प्रियंका
लोकसभा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बारिश के बीच संसद परिसर में अपनी गाड़ी का इंतजार करते दिखे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी सवालों का जवाब नहीं दिया।VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) wait for their car inside Parliament premises amid heavy rainfall.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KTHagZHyyC