फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना के 34424 नए मामले, जानिए देश में बाकी जगहों का हाल

Tue, 11 Jan 2022 11:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Jan 2022 11:11 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी का प्रसार खतरनाक तरीके से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें मौजूदा स्थिति को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक में लोगों की संख्या सीमित की जा रही हैं। दिल्ली में आज कोरोना के 21 हजार से अधिक मामले सामने आए, वहीं मुंबई में थोड़ी राहत रही और आंकड़ा 11 हजार के करीब रहा। कोरोना से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ... 

विज्ञापन
Omicron Variant Live Updates 11 January, Budget Session 2022 Effected, Coronavirus Cases in india today, Covid19 Cases india, parliament
कर्नाटक कांग्रेस की पदयात्रा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:05 PM, 11-Jan-2022

नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने खुद को अलग कर लिया है। 
 
10:30 PM, 11-Jan-2022
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 7,476 नए कोरोना मामले आए, जबकि 2704 ठीक हुए और इस दौरान तीन मौतें दर्ज की गईं। वहीं, गुजरात सरकार ने कोर कमेटी की बैठक के बाद आज राज्य में राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों जैसे सार्वजनिक समारोहों और सभाओं के लिए 50 फीसदी स्थल क्षमता या अधिकतम 150 व्यक्तियों की सीमा तय कर दी है।
 
विज्ञापन
10:25 PM, 11-Jan-2022

मुंबई में मामले घटे

देश में लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन राहत की बात ये रही कि मुंबई में सोमवार को बीते दिन की अपेक्षा संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई। देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर 11647 केस सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 19 फीसदी हो गया है, इससे पहले यह 23 फीसदी था।   
 
10:13 PM, 11-Jan-2022

लक्षद्वीप में 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण पूरा

लक्षद्वीप में 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण पूरा हो गया है। इसके साथ ही यह केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला  केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। लक्षद्वीप के जिला कलेक्टर और सचिव एस अस्कर अली ने यह जानकारी दी। 
 
09:46 PM, 11-Jan-2022

तमिलनाडु में 15,379 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,379 नए मामले सामने आए, 3043 ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 75,083 पर। 
 
09:42 PM, 11-Jan-2022

टीकाकरण कवरेज 153.70 करोड़ पार

सरकार ने जानकारी दी कि आज शाम 7 बजे तक देश में कोरोना वैक्सीन की 76 लाख से अधिक खुराक दी गई जिससे टीकाकरण कवरेज 153.70 करोड़ को पार कर गया है। अब तक 18 लाख से अधिक एहतियाती खुराक भी दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 PM, 11-Jan-2022

महाराष्ट्र में आज 34,424 नए मामले

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 34,424 नए मामले सामने आए और 22 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,21,477 हो गई है। राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 1,281 पहुंची गई है जिसमें से 499 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। 

 
08:09 PM, 11-Jan-2022

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 21,098 नए मामले

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 21,098 नए मामले आए और 19 मौतें दर्ज की गईं। यहां सक्रिय मामले बढ़कर 1,02,236 हुए। संक्रमण दर 32.35% पर पहुंचीं।

वहीं, कर्नाटक में कोविड-19 के 14,473 नए मामले, आज 5 मौतें, सक्रिय मामले 73,260 पर।  

 
07:35 PM, 11-Jan-2022

मुंबई में कोरोना के 11,647 नए मामले

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 11,647 नए मामले सामने आए, दो की मौत हुई, सक्रिय मामले 1,00,523 पर। 
 
07:11 PM, 11-Jan-2022

गोवा में 2,476 नए मामले

गोवा में कोरोना वायरस के 2,476 नए मामले, चार की मौत। कुल सक्रिय मामले 12,019 पर। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed