फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Bridge Collapse Live: पीएम नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे, प्रदेश में दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक

Tue, 01 Nov 2022 07:05 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Nov 2022 07:05 AM IST
खास बातें

Gujarat Morbi Bridge Collapse Live News in Hindi: मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 134 पहुंच गई है। आज पीएम मोदी ने मोरबी हादसे पर उच्च-स्तरीय बैठक की साथ ही राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। मामले में मेंटीनेंस कंपनी के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Gujarat Morbi Bridge Collapse Live Updates Rescue Operation Continues after Accident Deaths News in Hindi
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:05 AM, 01-Nov-2022

चीन और पोलैंड ने भी जताया दुख

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा किमारे गए लोगों के लिए दुखी हैं। मृतकों और घायलों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं। पोलैंड के विदेश मंत्री बिगनियू रू ने गहरी संवेदना प्रकट की, कहा, गुजरात पोलैंड-भारत के रिश्तों में खास स्थान रखता है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों के आक्रमण के दौरान जामनगर के तत्कालीन राजा दिग्विजय रंजीत सिंह जडेजा ने पोलैंड के एक हजार बच्चों को शरण दी थी। पोलैंड के चित्रकार स्टीफन नोर्बलिन ने जडेजा के महल में चित्रकारी की थी।
06:54 AM, 01-Nov-2022

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने गुजरात के सीएम को लिखा पत्र

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को लिखे पत्र में कहा, हम मृतकों के लिए प्रार्थना करते हैं और अपने प्रियजनों को गंवा चुके परिवारों को सांत्वना देते हैं। 
विज्ञापन
06:40 AM, 01-Nov-2022

प्रधानमंत्री आज मोरबी जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे। पीएम मोदी पुल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वह मोरबी सिविल अस्पताल का दौरा भी करेंगे और यहां घायलों का हालचाल जानेंगे।
06:26 AM, 01-Nov-2022

फ्रासं और कनाडा ने भी जताया दुख

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनेन ने लिखा, उनका देश मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके ने कहा कि इस घटना से उनके दिल टूट रहे हैं।
03:14 AM, 01-Nov-2022

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने शोक जताया

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके अनुसार, राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे संदेश में कहा कि वह पुल ढहने की इस दुखद घटना से स्तब्ध और दुखी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार और श्रीलंका के लोग आपके, सरकार और भारत के लोगों, विशेष रूप से जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने में मेरे साथ शामिल हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य में हर सफलता की कामना करता हूं।
03:00 AM, 01-Nov-2022

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट में जताया शोक

इस्राइल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड ने अपने शोक संदेश में कहा कि गुजरात में पुल गिरने के बाद सभी इस्राइलियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 AM, 01-Nov-2022

रूस : राष्ट्रपति पुतिन ने भी शोक जताया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक संदेश में मोरबी हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगे प्रिय शब्द लगाया और कहा कि कृपया गुजरात में पुल ढहने के दुखद हादसे पर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें।

रूसी सरकार की समाचार एजेंसी टीएएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने अपने संदेश में पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति और समर्थन भी जताया। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
12:29 AM, 01-Nov-2022

अमेरिका : राष्ट्रपति जो बाइडन ने जताया शोक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आज, हमारी हार्दिक भावनाएं भारत के साथ हैं। जिल और मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं गुजरात के लोगों के शोक में शामिल हूं, इस हादसे में कई जिंदगियां खत्म हो गईं।

बयान में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत हमारे नागरिकों के बीच गहरे संबंधों की वजह से अपरिहार्य भागीदार हैं। इस कठिन घड़ी में हम भारतीय लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।
10:59 PM, 31-Oct-2022

मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक

मोरबी हादसे में मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया- राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह / मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
 
09:00 PM, 31-Oct-2022

पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

मोरबी हादसे पर पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed