Lok Sabha Election Result Live: खरगे के आवास पर जुटेंगे विपक्षी नेता, नीतीश-चंद्रबाबू से बातचीत पर होगा फैसला
Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को झटका लगा है और चार सौ पार का नारा देने वाला एनडीए 300 पार के लिए तरस गया। नतीजों से स्पष्ट है कि देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों में काफी नुकसान झेलना पड़ा, साथ ही महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है। कांग्रेस ने इसे जनता की जीत बताया।
लाइव अपडेट
नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी
नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने ट्वीट किया, 'लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार बीजेपी और एनडीए की चुनावी सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई।’
मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुधवार को विपक्ष की बैठक
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा।
कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की जीत
कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की जीत हासिल की है।
देश में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार- एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एनडीए की जीत पर कहा ‘चुनाव के बाद यह तय हो गया है कि देश में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार का गठन हो रहा है।’ उन्होंने जीत पर खुशी जताई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जिले के लोग मेरे साथ हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने प्रशासन का दुरुपयोग किया। लोगों से सामाजिक कल्याण की योजनाएं छीनने का डर दिखाया। जिस तरह से उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति की, मुस्लिम लीग भी ऐसी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती।
#WATCH पूर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "इस जिले के लोग मेरे साथ हैं... पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने प्रशासन का दुरुपयोग किया और लोगों से सामाजिक कल्याण की योजनाएं छीनने का डर दिखाया। जिस तरह से उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति की,… pic.twitter.com/i6QgKcJtKi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024
#WATCH गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "हमारे लिए तीसरी बार सरकार में आना बड़ी बात है... आज हमें 240 सीट मिली और हमारे निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस को सिर्फ 98 सीटें मिलीं, कांग्रेस और भाजपा के बीच 142 सीटों का अंतर है। यह बहुत बड़ी जीत है जिसे पहली बार जवाहर… pic.twitter.com/svT8cz9kbW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024
भूटान के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी का आभार प्रकट किया
तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी और अमित शाह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘आज मेरा हृदय कृतज्ञता से भर गया है। मैं अपने राज्य के लोगों को उनकी सेवा के लिए टीडीपी-जेएसपी-बीजेपी गठबंधन को भारी जनादेश का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ मिलकर, हमने अपने राज्य को पुनः प्राप्त करने की लड़ाई जीती है, और साथ मिलकर, हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे। मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट करता हूं। यह महत्वपूर्ण जीत हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने आखिरी वोट डाले जाने तक सभी बाधाओं के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। मैं उनमें से प्रत्येक को उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देता हूं।’
Andhra Pradesh has won!
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) June 4, 2024
The people of Andhra Pradesh have won!
Today, my heart is filled with gratitude. I thank the people of our state for blessing the TDP-JSP-BJP alliance with an overwhelming mandate to serve them. Together, we have won a battle to reclaim our state, and…
महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा की हार
महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा को हार मली है। उनका मुकाबला महा विकास अघाड़ी (एमवीए) प्रत्याशी बलवंत वानखड़े से था। वानखेड़े को जीत मिली है।
मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से जीत हासिल की
चुनाव आयोग का कहना है कि भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को 1.38 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।