फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrayaan 3 Live: सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को इस समय चंद्रमा पर कर सकता है लैंडिंग

Fri, 14 Jul 2023 06:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jul 2023 06:17 PM IST
खास बातें

ISRO Chandrayaan 3 Launch Date and Time Live : भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। मून मिशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ें यहां...

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Launch Live Updates: ISRO Moon Mission Chandrayaan 3 Live Telecast, Landing Schedule
चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो में जश्न। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:16 PM, 14-Jul-2023
आगे की खोज के लिए लैंडिंग महत्वपूर्ण कदम- सोमनाथ
Chandrayaan 3: वहीं, इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है...लैंडिंग बहुत महत्वपूर्ण है। जब तक आप नहीं उतरते, आप नमूने नहीं ले सकते, आप इंसानों को नहीं उतार सकते, आप चंद्रमा के आधार नहीं बना सकते इसलिए आगे की खोज के लिए लैंडिंग एक महत्वपूर्ण कदम है। 
06:15 PM, 14-Jul-2023
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने दी बधाई
Chandrayaan 3: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने भी भारत और इसरो को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर भारत और इसरो को बधाई! गर्व है कि ऑस्ट्रेलिया में कैनबरा डीएसएन इसके लिए संचार का समर्थन कर रहा है। 

 
विज्ञापन
05:31 PM, 14-Jul-2023
सुदर्शन पटनायक ने दी 'विजयी भव' की शुभकामनाएं
Chandrayaan 3: वहीं, सैंड आर्ट के लिए  प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने भी अपने अंदाज में चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 500 स्टील के कटोरे का इस्तेमाल करके चंद्रयान 3 की अद्भुत रेत कला को उकेरा है। इसके साथ ही उन्होंने 'विजयी भव' का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 22 फीट लंबी इस आकृति को बनाने के लिए उन्होंने 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है।  
05:10 PM, 14-Jul-2023
पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने दी बधाई
Chandrayaan 3: वहीं, चंद्रयान-3 मिशन पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने भी इसरो की टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा। 
 
05:08 PM, 14-Jul-2023
स्कूली बच्चों ने जताई खुशी
Chandrayaan 3: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे स्कूली बच्चों ने चंद्रयान 3 की कक्षा में सफल लॉन्चिंग के बाद अपनी खुशी व्यक्त की। एक छात्र ने इस मौके पर कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि हमारे वैज्ञानिक और देश इतना अच्छा कर रहे हैं। यह जीवन में एक बार होने वाला अनुभव था और मुझे ऐसा दोबारा कभी देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, एक अन्य छात्र ने  कहा कि मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं।
 
04:38 PM, 14-Jul-2023
वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सराकर के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं हैं...दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है। पहले दुनिया हमें इस तरह नहीं देखती थी।  उन्होंने कहा कि पूरा मिशन स्वदेशी है, यह आत्मनिर्भर भारत के मंत्र पर खरा उतर रहा है। यह आने वाले वर्षों में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में, एक अग्रणी वैश्विक खिलाड़ी के रूप में भारत की भूमिका को भी दोहराएगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:19 PM, 14-Jul-2023
                                                 
                

                                                 
                Chandrayaan 3: इस बीच,ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने प्रेस वार्ता करके इस मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सामान्य रहा तो चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमने पहले साल में देखा कि पहले क्या गलती की थी और उसके बाद दूसरे साल में क्या सुधार किया जाए कि ये बेहतर हो। फिर हमने देखा कि और क्या गलती हुई थी क्योंकि कुछ समस्याएं छिपी होती है जो हमने समीक्षा और टेस्ट द्वारा पता लगाया। तीसरे साल हमने सभी टेस्टिंग की और अंतिम साल में हमने अंतिम संयोजन और तैयारी की। मैं इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
03:25 PM, 14-Jul-2023

Chandrayaan 3 launch: जितेंद्र सिंह ने इसरो और पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि "यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है, जो बनने वाले इतिहास का हिस्सा थे। भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद और श्रीहरिकोटा के द्वार खोलकर और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को सक्षम करके इसे संभव बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद।
 
03:22 PM, 14-Jul-2023

Chandrayaan 3 launch: मनसुख मंडाविया ने दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, "गर्व का क्षण, भारत को बधाई! चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर टीम इसरो को बधाई। ये विशेष क्षण हमेशा याद रखे जाएंगे! हर भारतीय को आज बेहद गर्व है।
03:19 PM, 14-Jul-2023

Chandrayaan 3 launch: पीएम मोदी बोले- चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा

चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भर रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed