फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manmohan Singh Funeral LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 28 Dec 2024 02:48 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 28 Dec 2024 02:48 PM IST
खास बातें

Former PM Manmohan Singh Funeral Live News in Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जानिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़े पल पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Ex-PM Manmohan Singh Last Rite Live Updates Know about Age Family Political Career News In Hindi
मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:42 PM, 28-Dec-2024

मनमोहन सिह के सम्मान में आधा झुका रहेगा मॉरीशस का झंडा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में मॉरीशस की सरकार ने 28 दिसंबर को अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का एलान किया है। 
01:37 PM, 28-Dec-2024

'कुछ बातों में सरकार को नियमों में नहीं बंधना चाहिए'

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'जो संवेदनशीलता सरकार ने यहां आकर दिखाई है इससे ज्यादा संवेदनशीलता उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक जगह देने में दिखानी चाहिए थी। जो काम आप 3 दिन बाद करेंगे, वे आज कर दिया होता। कुछ मामलों में सरकार को नियम से बंधना नहीं चाहिए। अटल जी के अंतिम संस्कार के लिए सरकार जमीन मुहैया कराई थी। डॉ मनमोहन सिंह जैसा बेटा हमें छोड़ कर जा रहा था तो उसी जगह पर अंतिम संस्कार होना चाहिए था जहां स्मारक बनेगा। आपके पास पूरे एक दिन का समय था आप ये काम कर सकते थे... डॉ मनमोहन सिंह का कद इन चीजों से बहुत बड़ा है। सरकार को थोड़ा और संवेदनशील होना चाहिए था।'
 
विज्ञापन
01:35 PM, 28-Dec-2024

स्मारक विवाद पर बोले थरूर- जल्द इस पर फैसला होना चाहिए

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह जी महान व्यक्ति थे, उन्होंने हमेशा देश के लोगों के लिए काम किया और राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया।' पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'यहां कई स्मारक हैं तो इसलिए एक और स्मारक बनाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार को इस पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए।'
 
01:15 PM, 28-Dec-2024

निगम बोध घाट से रवाना हुए पीएम मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट से रवाना हुए।
 
01:11 PM, 28-Dec-2024

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरा

manmohan singh - फोटो : पीटीआई
अनंत यात्रा पर मनमोहन सिंह, पंचतत्व में विलीन।
 
01:02 PM, 28-Dec-2024

अनंत यात्रा पर मनमोहन सिंह

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. मनमोहन सिंह। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम सलामी, पूरे राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 28-Dec-2024

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी

manmohan singh - फोटो : पीटीआई
निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य गणमान्य लोग अभी भी निगम बोध घाट पर मौजूद हैं।
 
 
12:23 PM, 28-Dec-2024

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की पार्थिव देह को कंधा दिया। 
 
12:15 PM, 28-Dec-2024

राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
 
12:08 PM, 28-Dec-2024

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि दी। 
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed