Assembly Election Results LIVE: शुभेंदु बोले- 24 घंटे में हो जाएगा TMC का सफाया; पांचों राज्यों के नतीजे घोषित
Bengal, Assam, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। केरल ने यूडीएफ गठबंधन जीत के करीब है। जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट।
लाइव अपडेट
भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज करने के बाद शुभेंदु बोले- 24 घंटे में हो जाएगा TMC का सफाया
भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "इस बार मैंने लगभग दस हजार वोटों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया है। वहां पूरा मुस्लिम वोट टीएमसी को गया। मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा। टीएमसी का अंत होगा। 24 घंटे के भीतर यह नष्ट हो जाएगी, इसका सफाया हो जाएगा। इस भ्रष्ट, परिवारवादी पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। हम वह काम करेंगे जो गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणापत्र में घोषित किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार आश्वासन दिया है। हम इसे पूरा करेंगे।"तमिलनाडु के नतीजों पर क्या बोले अमित शाह?
तमिलनाडु में एनडीए के प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "तमिलनाडु के हमारे भाई-बहनों को भाजपा और एनडीए को उनके समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तमिल संस्कृति और गौरव को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखेगी। मैं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और एनडीए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।"पुदुचेरी में मनसुख मांडविया को भाजपा ने बनाया पार्टी पर्यवेक्षक
भाजपा ने पुदुचेरी में अपने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुदुचेरी में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और पुदुचेरी की भाजपा प्रभारी निर्मला कुमार सुराना को नियुक्त किया है।"बिमान बनर्जी ने बारुईपुर पश्चिम सीट से जीत हासिल की
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने बारुईपुर पश्चिम सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के बिस्वजीत पॉल को 17,862 वोटों से हराया। बनर्जी को 1,04,781 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 86,919 वोट मिले। सीपीएम के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। बिमान बनर्जी इस सीट से पहले भी विधायक रहे हैं और उनकी यह जीत उनके मजबूत जनाधार को दिखाती है। इस नतीजे को टीएमसी के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।दोनों सीटों से जीते विजय
तमिलनाडु में अभिनेता और नेता विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से भी शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 27,416 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और कुल 91,381 वोट पाए। इससे पहले वे पेरंबूर सीट से भी बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं। विजय की रैलियों में भारी भीड़ देखने को मिली, खासकर गांधी मार्केट और रॉकफोर्ट इलाके में। उनकी जीत को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका पहला चुनाव था और उन्होंने दो सीटों पर जीत दर्ज की।
कुनाल घोष ने जीती कोलकाता की बेलेघाटा सीट
पश्चिम बंगाल चुनाव में कुनाल घोष ने कोलकाता की बेलेघाटा सीट से बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के पार्था चौधरी को 28,576 वोटों से हराया। घोष को कुल 93,757 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 65,181 वोट मिले। सीपीएम की परमिता रॉय तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार टीएमसी ने मौजूदा विधायक परेश पाल को टिकट नहीं दिया था और उनकी जगह कुणाल घोष पर भरोसा जताया, जो सही साबित हुआ। कुणाल घोष बंगाल की मीडिया में भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और उनकी इस जीत को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
केरल में 1,23,067 लोगों ने चुना नोटा
केरल विधानसभा चुनाव में इस बार नोटा को भी अच्छी संख्या में वोट मिले हैं। कुल 1,23,067 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना, जो 2021 के मुकाबले ज्यादा है। हालांकि यह संख्या 2024 लोकसभा चुनाव से कम रही। इस बार कुल वोटों का 0.57 प्रतिशत नोटा को मिला, जो पिछले विधानसभा चुनाव से थोड़ा अधिक है।विजय को फिल्म इंडस्ट्री से मिली बधाई
तमिलनाडु में अभिनेता और नेता विजय की चुनावी जीत पर फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का सिलसिला जारी है। सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन समेत कई कलाकारों ने विजय को बधाई दी। सभी ने उनकी पहली चुनावी जीत को बड़ी उपलब्धि बताया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मदन मित्रा ने कामरहाटी सीट बरकरार रखी
वहीं टीएमसी के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने कामरहाटी सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी। उन्होंने भाजपा के अरूप चौधरी को 5,646 वोटों से हराया। मित्रा को 64,817 वोट मिले, जबकि चौधरी को 59,171 वोट प्राप्त हुए। कड़ी टक्कर के बावजूद मित्रा का मजबूत जनाधार उनकी जीत की वजह बना
पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों को मिली हार
पश्चिम बंगाल के आसनसोल उत्तर सीट से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मंत्री मोलॉय घटक को भाजपा के कृष्णेंदु मुखर्जी ने 11,615 वोटों से हरा दिया। चुनाव आयोग के अनुसार, घाटक को 1,04,516 वोट मिले, जबकि मुखर्जी को 92,901 वोट प्राप्त हुए। वहीं सीपीआई के अखिलेश कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पश्चिम बंगाल की एक और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें दमदम उत्तर सीट पर बीजेपी के सौरव सिकदर ने 26,404 वोटों से हराया। भट्टाचार्य को 76,880 वोट मिले, जबकि सिकदार को 1,03,284 वोट हासिल हुए। इस सीट पर सीपीएम की दीप्तिता धर तीसरे नंबर पर रहीं।