Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव: महेंद्रगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, बोले- संविधान को नष्ट करना चाहती है BJP-RSS

Thu, 03 Oct 2024 04:24 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Oct 2024 04:24 PM IST
खास बातें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार में सभी दलों के उम्मीदवार आखिरी समय तक मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में जुटे हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भी मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Last day of campaigning for Haryana assembly elections, political parties will put in their full strength
पूर्व सांसद अशोक तंवर - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

04:22 PM, 03-Oct-2024
नशा और बेरोजगारी भाजपा की देन
राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ तो 25 अरबपतियों का 16 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया जाता है लेकिन दूसरी और किसानों का कर्ज माफी नहीं किया जा रहा है। हरियाणा में भाजपा के राज में बेरोगारी फैली है। यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है जिसमें एक तरफ भाजपा व आरएसएस है। इस देश में हर महिला की रक्षा होनी चाहिए, लेकिन नरेंद्र मोदी चुप रहते हैं जब मणिपुर जलता है। डेढ़ साल हो गए वहां तक नहीं गए तब नरेंद्र मोदी संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। पहले यहां विकास होता था प्रगति होती थी रोजगार था लेकिन आज देश के राज्यों में बेरोजगारी व अपराध में पहले नंबर पर पहुंच गए। हरियाणा में नशा और बेरोजगारी भाजपा की देन है। 
04:20 PM, 03-Oct-2024
अग्निवीर योजना का सारा पैसा अडानी डिफेंस को जा रहा
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव बवानियां में कांग्रेस की जन आशिर्वाद रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि इस योजना का सारा पैसा अडानी डिफेंस को जा रहा है। जो पैसा जवानों की ट्रेनिंग, कैंटीन व शहादत के लिए जाता था अब उसे भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार युवाओं में से तीन को भाग दो, मजदूर बना दिया। वहीं दूसरी नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत का भाषण देते हैं। लेकिन अदानी डिफेंस कंपनी में इजराइल व अमेरिका सहित अन्य देशों से बने ड्रोन, राइफल, मिसाइल व हथियार आते हैं। इनपर लेबल अदानी ग्रुप का लगाकर अग्निवीर योजना का पैसा उसके खाते में भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
02:49 PM, 03-Oct-2024

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल

हरियाणा की राजनीति में एक अहम मोड़ तब आया जब पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आज महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तंवर का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि अशोक तंवर की वापसी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। गांव बवानिया में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

02:25 PM, 03-Oct-2024

देश का निगल जाना चाहती है कांग्रेस: योगी

कांग्रेस इतने लंबे समय तक शासन में रही लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया कि जनता उन्हें फिर से सत्ता में लाए। कांग्रेस तो देश को निगल जाने की नीति पर चल रही है, लेकिन यह उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते देश तरक्की पर नहीं चल सका। ये आरोप उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाए। वे विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शाहाबाद पहुंचे थे, जहां पार्टी प्रत्याशी सुभाष कलसाना के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया।

योगी ने भाजपा की केंद्र से लेकर हरियाणा सरकार की उपलब्धिंया गिनवाई और कहा कि देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया तो भाजपा सरकार ने भी 500 साल बाद श्री राम मंदिर बनवाया, जिसके कांग्रेस कभी नहीं बनवा पाती। कांग्रेस तो इस मंदिर के निर्माण में रोड़ा बनी रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने वहां अभूतपूर्व विकास किया है। माफिया व गुंडा राज पर पूर्ण अंकुश लगा दिया है। पिछले साढ़े सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां भी डबल इंजन की सरकार में खूब तरक्की हुई है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार मिले हैं तो भ्रष्टाचार पर भी अंकुल लगा है। हरियाणा सरकार ने माफिया राज को भी खत्म कर दिया है तो हरियाणा अब बदला हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं हाईवे है तो कहीं पुल बने हैं। ओद्योगिक क्षेत्र मजबूत हुआ है, जिससे बाहरी निवेश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व पूर्व की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं थी तो कारोबारी लोग भी निवेश करने से कतराने लगे थे।
02:07 PM, 03-Oct-2024

भाजपा सरकार ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया- राहुल गांधी

नूंह में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेरिका में हरियाणा के कुछ युवाओं से मिला, वे मुझसे अपनी समस्याएं साझा करना चाहते थे। उन्होंने मुझे बताया कि वे अमेरिका इसलिए आए क्योंकि हमें हरियाणा में नौकरी नहीं मिल सकती।
 

हरियाणा में बेरोजगारी और महंगाई है और हमें नौकरी नहीं मिल सकती। वे 50 लाख रुपये का कर्ज लेकर अमेरिका आए है, भाजपा सरकार ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया है। कहा कि पीएम मोदी अपने भाषणों में यह नहीं बता सकते कि उन्होंने हरियाणा को बेरोजगारी की सूची में कैसे शीर्ष पर पहुंचा दिया। पीएम मोदी 'अरबपतियों' की सरकार चलाते हैं। उन्होंने 20-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। पीएम मोदी ने हरियाणा के किसानों, मजदूरों और गरीबों का कितना कर्ज माफ किया है?
02:05 PM, 03-Oct-2024

राहुल गांधी दो बार असफल हुए- सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि यहां 'भाजपा का माहौल' है। मैं आज झज्जर जिले में हूं। मैं देख सकता हूं कि भाजपा यहां ऐतिहासिक बढ़त हासिल कर रही है। मैं अग्रिम बधाई देता हूं। राहुल गांधी दो बार असफल हुए, वे तीसरी बार भी असफल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:48 PM, 03-Oct-2024

मतदान के 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन बंद रहेगी शराब की बिक्री

सिरसा में जिलाधीश शांतनु शर्मा ने बताया कि मतदान के 48 घंटे पूर्व व आठ अक्तूबर को मतगणना के दिन जिले में शराब की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश जारी किए हैं।

आदेश तीन अक्तूबर को शाम छह बजे से पांच अक्टूबर को मतदान पूरा होने तक और आठ अक्टूबर को मतगणना के दिन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। इस अवधि के दौरान जिले के सभी होटल, भोजनालय, शराबखाने, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान पर कोई भी मादक, या मादक मदिरा या इसी प्रकार के अन्य पदार्थ नहीं बेचें जाएंगे।
12:43 PM, 03-Oct-2024

हरियाणा की राजनीति में हलचल

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में हरियाणा की राजनीति पर गहन चर्चा हुई।

हालांकि, विधानसभा चुनावों के दौरान कुमारी सैलजा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, परंतु कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। अब सोनिया गांधी से हुई इस मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर सत्ता संतुलन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

12:35 PM, 03-Oct-2024

भाजपा सरकार ने अडानी व अंबानी जैसी बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया : प्रियंका

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सीधे रूप से अडानी व अंबानी जैसी बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया। देश के बंदरगाह व हवाई अड्डे उद्योगपतियों को कौड़ी के भाव में सौंप दिए गए। प्रियंका गांधी ने मंच के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर उद्योगपतियों के पक्ष में कानून बनाए जाने के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चाई को नहीं समझ रहे और अहंकारवश अपने आस-पास चमचों से घिरे हुए है। उन्होंने प्रधानमंत्री की साफ व नेक नियत को लेकर भी प्रश्र चिह्न खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में फैमिली आईडी व प्रोपर्टी आईडी को लेकर लोगों के साथ मजाक किया गया तथा कागजों में उलझाए रखने का कार्य 10 साल के दौरान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा प्रदेश में 10 सालों के दौरान 30 से अधिक पेपर लीक हुए तथा हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी के चलते ड्रग व चिट्टे की समस्या पैदा हुई। इस ड्रग माफिया को संरक्षण भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने बवानीखेड़ा हल्के को उपमंडल का दर्जा दिया जाने और यहां की सुंदर ब्रांच नहर में पानी पहुंचाने का भी वायदा किया।
11:53 AM, 03-Oct-2024
गढ़ी सांपला-किलोई से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रचार अभियान अच्छा रहा। पूरे राज्य में कांग्रेस के समर्थन में लहर है। 36 बिरादरी तय करेगी कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। दलित कांग्रेस के साथ हैं, जो उनके लिए असली पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के पास मुद्दों की कमी है, उनके पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, यह एक विफल सरकार है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed