05:16 PM, 13-Jun-2023
चार घंटे तक चली प्रशासन के साथ बैठक रही बेनतीजा
चार घंटे से ज्यादा समय तक चली प्रशासन के साथ बैठक बेनतीजा रही। अब किसान नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की अलग-अलग बैठकें चल रहीं। अब आंदोलन की कमान कौन संभालेगा इसी पर मंथन किया जा रहा है।
01:20 PM, 13-Jun-2023
किसानों का 24 घंटे से जारी धरना
कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम पर पिछले 24 घंटे से किसानों धरना जारी है। किसानों ने वार्ता विफल होने पर कल सोमवार को दोपहर 2:20 पर लगाया गया था। जिसके बाद जाम अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। किसानों की स्थानीय कमेटी और प्रशासन के साथ वार्ता लगातार जारी है।
12:59 PM, 13-Jun-2023
नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान धरने पर बैठे किसान अमर उजाला अखबार पढ़ते हुए
12:41 PM, 13-Jun-2023
पक्का मोर्चा लगाने के लिए युवा किसान आए सामने
12:37 PM, 13-Jun-2023
किसानों ने धरना पर स्थल पर हाईवे पर बैठ लंगर ग्रहण किया
12:13 PM, 13-Jun-2023
सरकार भारत देश को कोरिया बनाने पर तूली- टिकैत
कुरुक्षेत्र में राकेश टिकैत अपने सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी मिले या फिर जेल, यह तभी जाम खुलेगा। टिकैत बोले कि यह सरकार भारत देश को कोरिया बनाने पर तूली है। कहा कि लोकतंत्र पर हर तरीके से लगाम लगाई जा रही है। कहा कि किसानों की दुर्दशा हो रही है, अब यह आंदोलन एमएसपी लेकर रहेगा।
11:58 AM, 13-Jun-2023
किसानों ने हाईवे पर टेंट लगाने के लिए शुरू की कार्रवाई
11:56 AM, 13-Jun-2023
किसानों के लिए नेशनल हाईवे पर ही गुरुद्वारे से पहुंचा लंगर
11:55 AM, 13-Jun-2023
किसान फिलहाल जाम खोलने को राजी नहीं
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर भीषण गर्मी के बीच जाम लगाकर किसान बैठे हैं। किसान फिलहाल जाम खोलने को राजी नहीं है। वहीं, प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह मथाना के नेतृत्व में कमेटी के साथ प्रशासन की बातचीत जारी है। किसानों द्वारा लिए जाने वाले फैसले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है
11:42 AM, 13-Jun-2023
सरकार का एलान था कि सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करेगी
हरियाणा सरकार ने ऐलान किया था कि वह सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करेगी। जिसमें मार्केट रेट पर खरीद में हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। लेकिन किसान एमएसपी पर खरीद की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार से बातचीत हुई, लेकिन वह विफल रही। इसके बाद 6 जून को किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। किसान नहीं माने तो पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी समेत 150 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 700 किसानों पर केस दर्ज किए गए।