Haryana Election Result: भाजपा को 48 सीट के साथ बहुमत, कांग्रेस फिर विपक्ष में बैठेगी
Haryana Constituency Wise Election Result Update: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। पहले कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी। यहां पढ़ें पल पल का अपडेट...
लाइव अपडेट
#WATCH हरियाणा चुनाव के परिणाम पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "जनता का बहुत-बहुत आभार कार्यकर्ताओं की मेहनत रंंग लाई...मतदान के दिन सभी भाजपा के साथ खड़ी थी..कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है...हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार और हरियाणा के बीजेपी के कार्यकर्ताओं को… pic.twitter.com/ua9YRaQ0cb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
हरियाणा चुनाव के परिणाम पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "जनता का बहुत-बहुत आभार कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई...मतदान के दिन सभी भाजपा के साथ खड़ी थी.. कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है... हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार और हरियाणा के बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा में लंबे समय तक काम किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रहते हमने चुनाव लड़ा जिसका हमें फायदा मिला है...
सांसद नवीन जिंदल ने नायब सैनी का काफिला थीम पार्क के पास रूकवाकर गुलदस्ता भेंट करते हुए लाडवा में उनकी जीत व प्रदेश में फिर भाजपा सरकार आने पर बधाई दी।
अंबाला कैंट से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने अपना जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उन्होंने यह सीट 7277 वोटों के अंतर से जीती।
Ambala, Haryana: BJP's candidate from Ambala Cantt, Anil Vij collects his winning certificate He won this seat by a margin of 7277 votes.#ElectionsWithTimesNow #HaryanaElections pic.twitter.com/VDIrjpFI6W
— TIMES NOW (@TimesNow) October 8, 2024
प्रशासन में कुछ लोग तेवर बदल रहे थे। उच्च अधिकारी भी तेवर बदल रहे थे। जिन अधिकारियों ने बदत्तमीजी की है, उन्हें बख्शेंगे नहीं। ऐसे लोग टिप्स पर हैं। जिनको लगा कि कांग्रेस सरकार बनने वाली है और वे कांग्रेस में पानी भरने गए थे, उनको बख्शेंगे नहीं। पानी भरने वालों ध्यान रखना, बख्शेंगे नहीं।
VIDEO | BJP workers continue to celebrate the good show in Haryana and J&K Assembly elections with chants of 'Modi-Modi' at party headquarters in Delhi. #HaryanaElectionsResults #JammuandKashmirElectionResults2024 pic.twitter.com/YZJVnfeRjT
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2024
हरियाणा विधानसभा के नतीजे पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, "नतीजे निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें पूरी उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं क्योंकि इन्होंने पिछले 10 सालों में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कुछ सहा है... लेकिन अब हमें इन सब बातों से पीछे हटते हुए एक नए सिरे से आगे सोचना होगा क्योंकि जैसे अभी चल रहा है वो ऐसे ही तो नहीं चलेगा... पार्टी को किस तरह से राज्य में सींचा नहीं गया, ताल-मेल नहीं रखा गया, कौन से लोग थे जो सबको साथ लेकर चलने के जिम्मेदार थे ये भी बाते हैं। राज्य में क्या संदेश गया है। किसलिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाते हुए पीछे हट गए?... ये सब बातें देखनी पड़ेंगी।"
#WATCH दिल्ली: हरियाणा विधानसभा के नतीजे पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "नतीजे निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें पूरी उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं क्योंकि इन्होंने पिछले 10 सालों में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कुछ सहा है... लेकिन अब हमें इन सब बातों से पीछे… pic.twitter.com/MwIiK1nEed
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
राज्य में पार्टी के आंतरिक 'ताल-मेल' के सवाल पर उन्होंने आगे कहा, "...चुनाव के समय हमें लगा कि हमें मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। बहुत कुछ होते हुए हमने सब बातों पर पर्दा डालते हुए चुनाव लड़ा... चुनाव तक और चुनाव के दौरान बहुत सी बातें हुईं। आज कहना अच्छा नहीं लगेगा तो इस बात को यहीं छोड़ देते हैं..."
हरियाणा चुनाव परिणाम निराशाजनक- कुमारी शैलजा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा है कि चुनावी नतीजे निराशाजनक हैं और पार्टी को इसके पीछे के कारणों का गहन आकलन करना चाहिए। कुमारी शैलजा ने कहा कि हमने चुनाव में कठिन मेहनत की थी, लेकिन परिणाम हमारे उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए।
उचाना विधानसभा में भाजपा की निकटतम जीत, देवेंद्र अत्री ने 32 वोटों से किया जीत का दावा
उचाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने अत्यंत करीबी मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने केवल 32 वोटों के अंतर से अपनी विपक्षी पार्टी को हराया, जो चुनावी राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। देवेंद्र अत्री को इस चुनाव में 42835 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 42803 वोट मिले।
सोनीपत में विभिन्न सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की जीत
सोनीपत जिले की गन्नौर, सोनीपत, राई, खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं।
-
गन्नौर विधानसभा सीट
- निर्दलीय प्रत्याशी: देवेंद्र कादियान ने 77248 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
- कांग्रेस: कुलदीप शर्मा को 42039 वोट मिले।
- जीत का अंतर: देवेंद्र कादियान की जीत का अंतर 35209 वोट रहा।
-
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र सीट
- भाजपा: निखिल मदान ने 84827 वोट लेकर विजय हासिल की।
- कांग्रेस: सुरेंद्र पंवार को 55200 वोट मिले।
- जीत का अंतर: भाजपा की जीत का अंतर 29627 वोट रहा।
-
राई विधानसभा क्षेत्र सीट
- भाजपा: कृष्णा गहलावत ने 64614 वोट हासिल किए।
- कांग्रेस: जयभगवान आंतिल को 59941 वोट मिले।
- जीत का अंतर: भाजपा की जीत का अंतर 4673 वोट रहा।
-
खरखौदा विधानसभा क्षेत्र सीट
- भाजपा: पवन खरखौदा ने 58084 वोट प्राप्त किए।
- कांग्रेस: जयवीर सिंह को 52449 वोट मिले।
- जीत का अंतर: भाजपा की जीत का अंतर 5635 वोट रहा।
-
गोहाना विधानसभा क्षेत्र सीट
- भाजपा: डॉ. अरविंद शर्मा ने 57055 वोट के साथ जीत हासिल की।
- कांग्रेस: जगबीर मलिक को 46626 वोट मिले।
- जीत का अंतर: भाजपा की जीत का अंतर 10429 वोट रहा।
-
बरोदा विधानसभा क्षेत्र सीट
- कांग्रेस: इंदुराज नरवाल ने 54462 वोट के साथ जीत दर्ज की।
- निर्दलीय: कपूर सिंह नरवाल को 48820 वोट मिले।
- जीत का अंतर: कांग्रेस की जीत का अंतर 5642 वोट रहा।