फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Budget 2025: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच करोड़ का प्रावधान, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी पार्क

Mon, 17 Mar 2025 07:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:13 PM IST
खास बातें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। 2025-26 में 2 लाख 5 हज़ार करोड़ का बजट का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस रहेगा। 

विज्ञापन
Haryana Budget 2025-26 Live Updates CM Nayab Singh Saini Present Tax Free Lado Laxmi Yojana News in Hindi
सीएम नायब सैनी बजट पेश करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:21 PM, 17-Mar-2025

बजट भाषण समाप्त



बजट भाषण समाप्त हो गया है। बजट पेश करने के बाद सीएम नायब सैनी ने विधायकों और मंत्रियों के साथ जलेबी का स्वाद चखा।
04:45 PM, 17-Mar-2025

पिपली में बनेगा सिख संग्रहालय

538 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन 'आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक' का कार्य वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा करके लोकार्पण किया जायेगा
'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में माता वैष्णो देवी और शिरडी सांई मन्दिर के लिए यात्राएं शुरू करवाई जाएगी
'हरियाणा सप्त सिन्धु सरस्वती साहित्य, कला व संस्कृति के नाम से एक सार्वजनिक ट्रस्ट बनाए जाने और वित्त वर्ष 2025-26 में 25 करोड़ रुपये की राशि देने का प्रस्ताव 
गुरु रविदास जी के एक स्मारक बनाने के लिए एक पृथक ट्रस्ट की स्थापना व प्रारम्भिक निधि के रूप में 5 करोड़ रूपये की राशि के आवंटन का प्रस्ताव 

बाबा बन्दा सिंह बहादुर के लोहगढ़ ट्रस्ट को स्मारक के निर्माण व प्रशासन के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि के आवंटन का प्रस्ताव 
सरकारी कर्मचारियों के लिए 'कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट' सुविधा की तर्ज पर वित्त वर्ष 2025-26 में यह सुविधा मीडियाकर्मियों को भी प्रदान करने का प्रस्ताव
तीज, त्यौहार, मेले और जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किए जाने का प्रस्ताव 
पिपली में सिख संग्रहालय बनाने का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए  वर्ष 2025-26 में 262.31 करोड़ रूपये का प्रस्ताव रखता हूँ।

12 करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि खर्च करके 80 हजार कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किये जाने का प्रस्ताव 
किशोरी योजना को 60 करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि से सभी 22 जिलों में लागू किये जाने का प्रस्ताव 
पंचकूला, पानीपत, सोनीपत,रेवाडी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में महिला छात्रावास बनाए जाने का प्रस्ताव 
सरकारी संस्थानों, पंचायतों, शहरी निकाय, शैक्षिणिक संस्थानों व अन्य किसी भी सरकारी भवन में चल रही कँटिनों के एक तिहाई टेंडर महिला स्वंय सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर अलॉट किये जाने का प्रस्ताव 
2000 आंगनवाडी केंद्रों को 81.63 करोड़ रूपये की धनराशि से चरणबद्ध तरीके से प्ले स्कूल में परिवर्तित करने का प्रस्ताव 
2000 आंगनवाडी केंद्रों को सक्षम आगंनवाडी केंद्रों में परिवर्तित करने का प्रस्ताव 
महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए  वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 1008.44 करोड़ रूपये को 36.1% से बढाकर वर्ष 2025-26 में 1372.10 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव 
वर्ष 2022 से अब तक कुल 5,43,663 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रो-एक्टिव पेंशन मोड के माध्यम से 1093.40 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई 
विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 34,55,968 लाभार्थियों के खातों में प्रतिमाह लगभग 1041.83 करोड़ रूपये की राशि स्थानांतरित की जा रही है
1 अप्रैल से 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त सभी 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
प्रदेश में "दिव्यांगजन कोष' की स्थापना की जायेगी जिसके लिए 50 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान का प्रस्ताव 
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले लाभार्थियों को बैंक टाईअप योजना के अन्तर्गत दिये जाने वाले सब्सिडी के लाभ को 10% से बढ़ाकर 50% किया जाता है
पिछडे वर्ग के उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना के अतिरिक्त र 25 लाख का ऋण हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से प्रदान किया जाएगा
इसके लिए निगम को ₹50 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी
महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की आर्थिक सहायता देने का था संकल्प 
इसे पूरा करने के लिए 'लाडो लक्ष्मी योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है

वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया है

समाज कल्याण विभाग के लिए वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 12975.81 करोड़ रूपये को 28.3 % से बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 16660.78 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव 
राजस्व रिकार्ड और सजरे को अपडेट करने के लिए 22 जिलों के 10-10 गांवों में पायलट के तौर पर पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया 
प्रदेश के शेष सभी गांवों में यह कार्य वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा कर दिया जाएगा
वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व विभाग निशानदेही का काम रोवर के माध्यम से करने की होगी शुरूआत 
वित्त वर्ष 2025-26 में, 250 विभिन्न प्रकार के अग्निशमन वाहन खरीदने के लिए तथा 13 हाईड्रोलिक प्लेटफार्म बहुमंजिला ईमारतों के अग्निशमन हेतु 250 करोड़ रूपये के प्रस्ताव 

गांव खेडी मसानिया जिला जींद में अत्याधुनिक राज्य स्तरीय अग्निशमन प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए 29 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान
विज्ञापन
04:44 PM, 17-Mar-2025

मानेसर में बनाया जाएगा पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र

भारतीय सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से HKRN में उप पोर्टल का प्रावधान किया जाएगा
इच्छुक भूतपूर्वक सैनिकों को सरकारी तथा निजी क्षेत्रों में सुरक्षा सेवा कार्यों को प्रदान करने में सहायता मिलेगी
चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना में भर्ती की तैयारी के लिए 'सशस्त्र बल तैयारी संस्थान' का निर्माण किया जाएगा इन संस्थानों के लिए प्रतिवर्ष 1000 छात्रों के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित 
शहीद सैनिक व अर्ध सैनिक बलों के बच्चों के लिए छात्रवृति योजना शुरू करने का प्रस्ताव 
कक्षा छठी से 12वीं में पढ़ रहे बच्चों को प्रति वर्ष ₹60,000/-, डिप्लोमा या स्नातक स्तर में प्रति वर्ष₹72,000/- व स्नातोकत्तर स्तर में प्रति वर्ष ₹96,000/-दिये जाएंगे
सैनिक व अर्धसैनिकों के लिए एक समर्पित हैल्प लाईन शुरू करने का प्रस्ताव 
एक नई 'वीर उड़ान योजना की शुरूआत, जिसके तहत 2000 पूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा 
सफल प्रशिक्षण कौशल प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेने पर 50 हजार रूपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय बनाने का  प्रस्ताव 
सैनिक और अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के लिए   वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 115.65 करोड़ रूपये को 17.1% से बढाकर वर्ष 2025-26 में 135.41 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव 
वाहनों की scrappage नीति बनाई गई 
ई वेस्ट (e-Waste) प्रबंधन की नई नीति बनायीं जाएगी 
शून्य अपशिष्ट निर्वहन प्रक्रिया को अपनाने वाली तथा चक्रीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य करने वाली औधोगिक ईकाइयों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जायेगा 
गुरूग्राम व नूंह जिले में 10,000 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अरावली जंगल सफारी बनाने का काम शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने का प्रयास 
यमुनानगर में फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट बनाया जाएगा
प्राण वायु देवता पेंशन योजना के अन्र्तगत सम्मानित किये जाने वाले योग्य पेड़ो की पहचान करने के लिए नया सर्वेक्षण किया जायेगा
दुर्लभ व संकटग्रस्त देसी वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण और विकास के लिए योजना बनाकर इन प्रजातियों के जीन-पूल को सुरक्षित किया जायेगा
IMT मानेसर गुरूग्राम में पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा
वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ अनुबंध कर आने वाले 6 वर्षों में 3647 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा
पर्यावरण वन, जीव जन्तु एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के लिए  वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 538 54 करोड़ रूपये को 32.7 से बढाकर वर्ष 2025-26 में 714.89 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव 
04:32 PM, 17-Mar-2025

375 ई-बसों की खरीद होगी

500 नॉन AC, 150 एचवीएसी और 375 ई-बसों की खरीद की जाएगी।
 
04:30 PM, 17-Mar-2025

ट्रांसपोर्ट भवन बनाया जाएगा

71 करोड़ रुपये की राशि से ट्रांसपोर्ट भवन बनाया जाएगा। शीघ्र ही हिसार से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद व जम्मू के लिए हवाई सेवा जल्द ही प्रारम्भ कर दी जाएगी। गुरुग्राम में 16 एकड़ भूमि पर हेलीपोर्ट बनाया जाएगा।
03:55 PM, 17-Mar-2025
इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके पुर्जों के निर्माण के लिए ईवी पार्क स्थापित किया जाएगा। जो इस क्षेत्र में हरित औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करेगा। एसएसआईआईडीसी द्वारा अंबाला शहर में पहले चरण में कम से कम 800 एकड़ भूमि में आईएमटी अंबाला की स्थापना की जाएगी। एचएसआईआईडीसी द्वारा राई औद्योगिक संपदा, आईएमटी बावल और आईएमटी मानेसर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप श्रमिकों के लिए 5-5 एकड़ भूमि डॉरमिट्रीज और एकल कक्ष के निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:39 PM, 17-Mar-2025

खिलाड़ी बीमा योजना का एलान 

सीएम सैनी ने खिलाड़ी बीमा योजना का एलान किया है। हरियाणा में खेल नर्सरी बढ़ाई जाएंगी। सरकार मिशन ओलंपिक योजना का आरंभ करेगी।
 
03:28 PM, 17-Mar-2025

नए 15 मेडिकल काॅलेज खुलेंगे

हरियाणा में नए 15 मेडिकल काॅलेज खुलेंगे। एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जाएंगी। 
03:24 PM, 17-Mar-2025

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान

हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू होगी। बजट अभिभाषण में लाडो लक्ष्मी योजना" का प्रावधान किया गया। सीएम सैनी ने कहा कि हमने महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया था। इसे पूरा करने के लिए "लाडो लक्ष्मी योजना" को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है
03:22 PM, 17-Mar-2025

रेवाड़ी में बनेंगे हर्बल पार्क

  • हरियाणा में राज्य अनुसंधान पार्क बनाए जाएंगे
  • रेवाड़ी में हर्बल पार्क बनाया जाएगा
  • प्रदेश में 2145 कालोनियों को नियमित किया जाएगा
  • डेयरी कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मतस्य पालन में लगी महिला किसानों के लिए ब्याज मुक्त एक लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed