फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: पांचवें चरण के मतदान के लिए सितारों में दिखा जबर्दस्त उत्साह, देखें तस्वीरें

Mon, 20 May 2024 06:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 20 May 2024 06:50 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting in Mumbai Live: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting Bollywood Celebs Caste Their Vote Akshay Kumar Sanya Malhotra
फिल्मी सितारे - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:19 PM, 20-May-2024

जितेंद्र ने किया मतदान

जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अभिनेता जितेंद्र भी उन सितारों में से एक थे, जिन्होंने पांचवें चरण में मतदान किया। वे अपनी बेटी एकता कपूर के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे। वोट देने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। 
06:48 PM, 20-May-2024

अनुपम खेर ने किया मतदान

अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को फिल्म सितारों में काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। वोट देने के बाद उन्होंने भी अपनी उंगली की स्याही लोगों को दिखाई।
विज्ञापन
06:46 PM, 20-May-2024

मां के साथ वोट देने पहुंचीं सारा अली खान

अमृता सिंह, सारा अली खान - फोटो : पीटीआई
सारा अली खान पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोट देने के लिए सोमवार को मतदान केंद्र पहुंचीं। वोट देने के बाद वे अपनी मां के साथ अपनी उंगली की स्याही दिखाती नजर आईं
06:43 PM, 20-May-2024

मतदान केंद्र पर दिखे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
अभिनेता शाहिद कपूर सोमवार को मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचे। सफेद टी-शर्ट में काफी हेंडसम लग रहे थे। 
06:40 PM, 20-May-2024

बेटी खुशी के साथ वोट देने पहुंचे बोनी कपूर

बोनी कपूर, खुशी कपूर - फोटो : एएनआई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता बोनी कपूर भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट देने पहुंचे। सोमवार को पांचवें चरण के मतदान के दौरान वे अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ वोट देने के लिए पहुंचे।
06:37 PM, 20-May-2024

गुलजार-मेघना गुलजार ने निभाई जिम्मेदारी

गुलजार, मेघना गुलजार - फोटो : एएनआई
मशहूर फिल्मकार और गीतकार गुलजार और उनकी बेटी ने भी पांचवें चरण के मतदान में हिस्सा लिया। वोट देने के बाद दोनों अपनी उंगली की स्याही दिखाते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:34 PM, 20-May-2024

सुनील शेट्टी ने किया वोट

सुनील शेट्टी - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद वे अपनी लगी स्याही दिखाते नजर आए। सफेद शर्ट औल काले चश्मे में अभिनेता काफी डैशिंग लग रहे थे।
06:27 PM, 20-May-2024

ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया मतदान

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : पीटीआई
कई फिल्मी सितारों के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोमवार को मतदान किया। हाथ में चोट लगने के बाद भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटीं। सिंपल लुक में वे मतदान केंद्र में वोट देने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
05:39 PM, 20-May-2024
अंबानी परिवार, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार ने भी दिया वोट
शाम को मुंबई के मतदान केंद्र में अंबानी परिवार ने भी वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। वहीं, पिता सलीम खान के बाद सलमान खान ने अपना वोट डाला।
 
05:33 PM, 20-May-2024
टाइट सिक्योरिटी के साथ वोट देने पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। अभिनेता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed