फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Entertainment News Live: विजय सेतुपति की फिल्म "19(1)(ए)" का ट्रेलर आउट, इस दिन होगी रिलीज

Fri, 22 Jul 2022 09:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 22 Jul 2022 09:43 PM IST
खास बातें

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार अनुपम खेर और रणवीर सिंह का हैरान कर देने वाला लुक रिवील हुआ है। फिल्म 'इमरजेंसी' से सामने आए अनुपम खेर के लुक ने सिनेप्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं रणवीर के लुक ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। मनोरंजन जगत की इन्हीं छोटी-बड़ी खबरों से खुदको अपडेट रखने के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला का लाइव ब्लॉग-

विज्ञापन
68th National Film Awards Live Updates Soorarai Pottru Wins Best Film Best Actor Suriya, Ajay Devgn
विजय सेतुपति की फिल्म "19(1)(ए)" का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:37 PM, 22-Jul-2022
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति अपनी फिल्म "19(1)(ए)" के साथ अब ओटीटी पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री नित्या मेनन नजर आने वाली हैं। आज फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 29 जुलाई, 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

06:58 PM, 22-Jul-2022
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर विशाल भारद्वाज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- कि वह उस फिल्म के लिए पुरस्कार पाकर बहुत खुश हैं जो उस दर्द का प्रतिनिधित्व करती है और उसे स्वीकार करती है जो पूरे देश और विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों को कोविड -19 महामारी में सहना पड़ा। यह गीत वास्तव में एक कविता थी जिसे गुलज़ार साहब ने प्रवासियों की मदद के लिए कुछ नहीं कर पाने की घुटन भरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लिखा था।
विज्ञापन
06:56 PM, 22-Jul-2022
अजय देवगन की फिल्म तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा  ''मैं तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे ज्यादा मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।''
04:55 PM, 22-Jul-2022

तुलसीदास जूनियर को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड

04:50 PM, 22-Jul-2022

विशाल भारद्वाज को मिला बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन

04:46 PM, 22-Jul-2022

अजय देवगन और सूर्या ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 22-Jul-2022
मोस्ट फिल्म-फ्रेंडली का पुरस्कार उत्तराखंड और यूपी को दिया गया है। वहीं मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को दिया गया है।
 
03:25 PM, 22-Jul-2022

इट्स कपूर डे

02:22 PM, 22-Jul-2022

रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' का नया गाना

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

01:42 PM, 22-Jul-2022

पढ़िए ‘द ग्रे मैन’ का रिव्यू

मार्क ग्रिएनी की लिखी किताब ‘द ग्रे मैन’ पर इसी नाम की बनी नेटफ्लिक्स की फिल्म को बनाने में कहते हैं कि 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1598 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दुनिया भर में घूमती फिल्म ‘द ग्रे मैन’ की चर्चा भारत में इसलिए होती रही कि इसमें तमिल सिनेमा के सितारे धनुष भी काम कर रहे हैं। यदि आप इस फिल्म का रिव्यू जानना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें..
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed