फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Death Live: तुनिशा की मौत का राज ढूंढ रही पुलिस, बढ़ाई जा सकती है शीजान खान की हिरासत

Tue, 27 Dec 2022 11:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 27 Dec 2022 11:48 PM IST
खास बातें

Tunisha Sharma Death News in Hindi: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया गया। तुनिशा मामले में फिर एक नया खुलासा हुआ है। आरोपी शीजान ने पुलिस को बताया है कि उनका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो गया था और दोनों के बीच में उम्र का भी फासला था।

विज्ञापन
TV Actress Tunisha Sharma Funeral Live Updates Sheezan Khan in Police Remand in Suicide Case of Tunisha News
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:47 PM, 27-Dec-2022

डॉक्टर ने बताई तुनिशा की मौत की वजह?

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के बाद एफएंडबी हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने उनकी मौत से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। डॉक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है, 'तुनिशा को शाम 4.20 बजे मृत घोषित किया गया। रात को करीब 9 बजे उनका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।' डॉक्टर पाल के मुताबिक, 'एक्ट्रेस के गले पर दम घुटने के एक गहरे निशान के अलावा अन्य कोई निशान शरीर पर नहीं पाया गया।'
09:37 PM, 27-Dec-2022

बढ़ाई जाएगी शीजान खान की कस्टडी?

पुलिस टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी है। इस संदर्भ में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान से पूछताछ जारी है। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कल शीजान की कस्टडी का आखिरी दिन है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक कोई हल न मिल पाने के चलते पुलिस शीजान की कस्टडी बढ़ाने की मांग करने जा रही है।
विज्ञापन
08:26 PM, 27-Dec-2022

तुनिशा के सुसाइड के बाद उन्हें अस्पताल लेकर भागे थे शीजान?

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा को आज अंतिम विदाई दी गई। बीते 24 दिसंबर को उन्होंने सीरियल के सेट फांसी लगाकर जान दे दी थी। एक्ट्रेस की सुसाइड के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान उन्हें अस्पताल लेकर जाते नजर आ रहे हैं।
07:20 PM, 27-Dec-2022

5 जनवरी को चंडीगढ़ में तुनिशा के घर रखा जाएगा चौथा

आज तुनिशा शर्मा को अंतिम विदाई दी गई है। 5 जनवरी को चंडीगढ़ में तुनिशा शर्मा के घर पर चौथा रखा जाएगा।
05:12 PM, 27-Dec-2022

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा

तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार हो गया है। अभिनेत्री के मामा ने मुखाग्नि दी और इस दौरान मां आखिरी बार अपनी बेटी को निहारती नजर आईं। तुनिशा की मौत के बाद से ही मां पूरी तरह टूट गई हैं। 
04:52 PM, 27-Dec-2022

अंतिम विदाई देने पहुंचीं शीजान की बहनें और मां

शीजान खान की मां और बहनें भी तुनिशा शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। इस दौरान तीनों को रोते हुए देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:38 PM, 27-Dec-2022

अंतिम संस्कार देख बेहोश हुईं मां

गोड़देव शमशान घाट में मामा ने तुनिशा का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अपनी इकलौती बेटी को देख मां रो-रोकर बुरा हाल था और वह बेहोश भी हो गईं, जिन्हें परिवार के लोगों ने संभाला। 
04:15 PM, 27-Dec-2022

श्मशान घाट पहुंचीं मां

अपनी बेटी को अंतिम विदाई देने के लिए तुनिशा की मां श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस पंचतत्व में विलीन में हो जाएंगी। 
03:59 PM, 27-Dec-2022

घर से निकला पार्थिव शरीर

तुनिशा शर्मा का परिवार उनके पार्थिव शरीर को लेकर घर से लेकर निकाल गया है। अब कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार होगा। 
03:01 PM, 27-Dec-2022

तुनिशा का पार्थिव शरीर लेने हॉस्पिटल पहुंचा परिवार

तुनिशा शर्मा का परिवार अभिनेत्री का पार्थिव शरीर लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गया है। इसके साथ ही अभिनेत्री के दोस्त विशाल जेठवा और शिविन नारंग उनके घर पहुंच गए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed