01:26 AM, 01-Sep-2022
फैंस दिखा रहे अपना प्यार
कॉमेडियन के फैंस उनके लिए दुआ मांगने के साथ ही अलग-अलग तरीके से अपना प्यार भी दिखा रहे हैं। राजू के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैंन की पेंटिंग को शेयर कर इस गिफ्ट के लिए धन्यवाद कहा है।
09:17 PM, 31-Aug-2022
होश में आने में लग सकते हैं 10 दिन
करीबी रिश्तेदारों के अनुसार राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन लग सकते हैं।
05:37 PM, 31-Aug-2022
अब तक नहीं आया होश
रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब राजू की पूरी बॉडी सही तरीके से काम कर रही है। लेकिन, 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से उन्हें होश नहीं आया है।
05:00 PM, 31-Aug-2022
कौन कर रहा है राजू का इलाज?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली एम्स में एसओडी डॉ. पद्मा श्रीवास्तव और डॉ. अचल श्रीवास्तव की देख-रेख में राजू का इलाज चल रहा है।
04:07 PM, 31-Aug-2022
दो बार हटाया गया वेंटिलेटर
लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए 2 बार वेंटिलेटर हटाया जा चुका है। लेकिन, अब जब से राजू 90 फीसदी ऑक्सीजन नैचुरली ले रहे हैं, तब से डॉक्टर्स पूरी तरह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं।
02:45 PM, 31-Aug-2022
मंगलवार को हटाया था वेंटिलेटर सपोर्ट
बता दें कि 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, कॉमेडियन की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था।
02:00 PM, 31-Aug-2022
नॉर्मल हुआ राजू का बीपी
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के भाई ने बताया कि अब राजू की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। यही कारण है कि डाक्टर्स आज या कल राजू श्रीवास्तव को वेटिंलेटर सपोर्ट से हटाने का फैसला ले रहे हैं।
01:23 PM, 31-Aug-2022
ठीक हो रहे राजू
खुशखबरी! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव अब 90 फीसदी नैचुरली ऑक्सीजन ले रहे हैं। वहीं 10 फीसदी ऑक्सीजन बाहरी तौर पर दिया जा रहा है।
12:21 PM, 31-Aug-2022
फैन ने बनाई पेंटिंग
इतना ही नहीं राजू के प्रशंसक और पेंटिंग आर्टिस्ट जुबैर खान ने कॉमेडियन के लिए पेंटिंग भी बनाई है, जिसे राजू श्रीवास्तव के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट भी किया गया है।
11:57 AM, 31-Aug-2022
अब आंखें भी खोलो, चलो मान भी जाओ न
सिंगर सिद्धार्थ वर्मा और मानसी द्विवेदी वर्मा ने राजू के लिए गाना गया है। गंगा किनारे शूट किए गए गाने के बोल इस प्रकार हैं... अब आंखें भी खोलो, चलो मान भी जाओ न। तुमको आना होगा। राजू आना होगा। राजू फिर आएंगे, सबको हंसाएंगे।