फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav Health Live: 32 दिन बाद भी वेंटिलेटर पर राजू, डॉक्टर बोले- कई बार आ चुका बुखार

Mon, 12 Sep 2022 12:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 12 Sep 2022 12:31 AM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health LIVE Update: पॉपुलर अभिनेता और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते एक महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। लंबे समय से वह वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि, डॉक्टर्स की एक पूरी टीम उन्हें पहले की तरह ठीक करने की कोशिश में लगी है। 

विज्ञापन
Raju Srivastav Health Live Updates AIIMS Doctors Report Today Shikha, Deepu Srivastava News In Hindi
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:30 AM, 12-Sep-2022

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं राजू

गौरतलब है कि राजू द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो से घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
09:36 PM, 11-Sep-2022

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी जताई थी चिंता

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कॉमेडियन के स्वास्थ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव की पत्नी और उनके परिवार के बारे में लिखा और उनके जल्दी स्वास्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
05:34 PM, 11-Sep-2022

फैंस मांग रहे दुआ

कॉमेडियन की सेहत में जल्दी सुधार होने के लिए परिवार ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी दुआएं मांग रहे हैं। कई लोगों ने ट्वीट कर कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की बात कही है।
04:01 PM, 11-Sep-2022

विवादों में फंस चुके हैं राजू

राजू श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन कॉमेडी के साथ साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, वह कई बार विवादों का हिस्सा भी रहे हैं। इतना ही नहीं, वह कई किरदारों पर मीम्स भी बनाते हैं।
01:47 PM, 11-Sep-2022

क्या बोले थे राजू श्रीवास्तव?

एक बार राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडी शो में गए थे, जहां उनसे बिग बॉस के प्रतिभागियों का मजाक बनाने को कहा गया। इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कॉमेडियन कहते नजर आ रहे हैं कि 'अगर मां बनने का इतना ही शौक है तो घर से बाहर आओ, शक्ति कपूर तुम्हारा इंताजर कर रहा है'। राजू के इस मजाक पर बवाल मच गया था।
01:47 PM, 11-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान बेहोश हो गए थे। उसी दिन डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी और तभी से वह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 11-Sep-2022

बिग बी ने भेजा था खास मैसेज

10 अगस्त को राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके दो दिन बाद अमिताभ बच्चन ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए एक वॉइस मैसेज भेजा था। बेहोशी की हालत में ही कॉमेडियन को बिग बी का मैसेज सुनाया गया था।
11:13 AM, 11-Sep-2022

कई बार आ चुका है बुखार

राजू श्रीवास्तव दो बार मौत को मात दे चुके हैं लेकिन अब भी उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं आया है। डॉक्टर की एक टीम के मुताबिक, कॉमेडियन को बीते कुछ दिनों में कई बार बुखार आ चुका है।
11:06 AM, 11-Sep-2022

Raju Srivastava Health LIVE Update: 32 दिन बाद भी वेंटिलेटर पर राजू, डॉक्टर बोले- कई बार आ चुका बुखार

राजू श्रीवास्तव एम्स के आईसीयू वॉर्ड में बीते लंबे समय से भर्ती हैं। वह 32 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर्स की तरफ से कई बार उनका वेंटिलेटर हटाने के बारे में विचार किया जा चुका है। लेकिन उनकी हालत में सुधार आता नहीं दिख रहा है, जिस वजह से डॉक्टर भी वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया नहीं हटा रहे हैं
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed