फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava LIVE: राजू की हालत में धीरे-धीरे हो रहा सुधार, भाई बोले- उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएंगे

Sun, 18 Sep 2022 12:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 18 Sep 2022 12:12 AM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लेकर अब तक कॉमेडियन वेंटिलेटर पर हैं। उनके प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Raju Srivastava Health LIVE Update Brother Deepu Srivastava Reveals About Comedian Condition Aiims Doctor
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:10 AM, 18-Sep-2022

एक इंटरव्यू के दौरान राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक बड़ा स्वास्थय अपडेट शेयर किया है उन्होंने कहा कि, रिकवरी धीमी है. वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. वह स्थिर है और वेंटिलेटर पर है. राजू अभी भी बेहोश है. 35 दिन से ज्यादा हो गए हैं.

10:48 PM, 17-Sep-2022
राजू के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार करते नजर आते हैं। ऐसे में राजू का पूरा परिवार उनके फैंस तक हर अपडेट पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
09:24 PM, 17-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने आगे लिखा, ‘किसी और की कोई अन्य खबर या बयान अविश्वसनीय है। एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। हम उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं। आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखने का अनुरोध करते हैं।’
08:38 PM, 17-Sep-2022
राजू की फेक हेल्थ अपडेट को लेकर उनकी बेटी अंतरा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। पोस्ट करते हुए वह लिखती हैं, ‘प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिताजी श्री राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर है। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के बयान पर भरोसा करें।'
07:22 PM, 17-Sep-2022
कॉमेडियन की पत्नी शिखा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया था कि कॉमेडियन अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और उन्होंने सभी से प्रार्थना करने का अनुरोध किया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं केवल इतना कह सकती हूं कि उनकी हालत स्थिर है और वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। मेडिकल टीम अपना बेस्ट कर रही है और हम सभी आपकी प्रार्थना चाहते हैं ताकि वह ठीक हो जाए और हमारे साथ वापस आ जाए।’
06:01 PM, 17-Sep-2022

डॉक्टर्स कर रहे हर प्रयास

डॉक्टर्स ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा था कि राजू के ब्रेन के अपरहेड तक ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं पहुंच पा रहा है। यही कारण है कि अब तक उन्हें होश नहीं बाया है। हालांकि, इसका इलाज करने के लिए न्यूरा फीजियोथेरेपी का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 PM, 17-Sep-2022

क्यों नहीं हट रहा वेंटिलेटर?

डॉक्टर्स कई बार वेंटिलेटर हटाने के बारे में विचार कर चुके हैं। हालांकि बार-बार बुखार आने की वजह से राजू का वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया नहीं गया। बता दें कि बीते 1 महीने में राजू को 4 बार बुखार आ चुका है।
04:21 PM, 17-Sep-2022

लॉकअप में भी आए थे नजर

राजू श्रीवास्तव को कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए गए शो लॉकअप के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में भी नजर आए थे। मंच पर मुनव्वर फारूकी से उनकी जुबानी जंग हो गई थी। कई सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 
03:18 PM, 17-Sep-2022

कैसा था राजू का बॉलीवुड करियर?

राजू के बॉलीवुड करियर की बात करें तो, राजू ने मैंने प्यार किया, मैं प्रेम की दीवानी हूं, बॉम्बे टू गोवा और बाजीगर सहित कई प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा जज किए गए प्रसिद्ध टेलीविजन शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में कॉमेडियन तीसरे स्थान पर रहे थे।
02:16 PM, 17-Sep-2022

बेटी ने क्या कहा था

अंतरा ने लिखा था, "मेरे पिताजी श्री राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान विश्वसनीय और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई जारी बयान अविश्वसनीय है। एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें।"
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed