07:09 PM, 09-Dec-2021
लाल जोड़े में कटरीना ने लिए सात फेरे
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आखिरकार हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अपने इस दिन पर कटरीना ने लाल रंग का जोड़ा पहना तो वहीं विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी में सात फेरे लिए।
06:49 PM, 09-Dec-2021
हिंदू रीति- रिवाज से हुई शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं।
06:29 PM, 09-Dec-2021
शादी में शामिल हुए कई बॉलीवुड स्टार
विक्की और कटरीना की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान देर शाम वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे।
06:19 PM, 09-Dec-2021
काले कपड़े से कवर हुआ किला
विक्की और कटरीना आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन के फोटो, वीडियो कैप्चर ना हो इसके लिए महल और खिड़कियों को काले कपड़े से कवर किया गया है।
06:09 PM, 09-Dec-2021
एक- दूसरे के हुए विक्की- कटरीना
जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हो चुकी है। सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी और फेरों की रस्में पूरी करने के बाद अब विक्की- कटरीना हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो चुके हैं।
05:56 PM, 09-Dec-2021
परिणय सूत्र में बंधे कटरीना और विक्की
सूत्रों के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फेरे और सभी विधियां पहले पूरी हो चुकी हैं। यह कपल अब परिणय सूत्र में बंध चुका है।
05:34 PM, 09-Dec-2021
शादी में शामिल होने पहुंचे अर्जुन कपूर
शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता एक्टर अर्जुन कपूर वेडिंग वेन्यू यानी होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच चुके हैं। अर्जुन होटल के बाहर अपनी कार में बैठे स्पॉट हुए हैं।
05:30 PM, 09-Dec-2021
शुरू हुई फेरे की तैयारियां
विक्की कौशल बारात लेकर कटरीना के यहां पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पंड़ितों ने फेरों की तैयारियां शुरू कर दी है। यह पहली बार होगा जब कटरीना की फैमिली हिंदू रीति रिवाज वाली कोई शादी देखेगी।
05:17 PM, 09-Dec-2021
बारातियों ने पहनी पगड़ी
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में सभी बारातियों ने मैचिंग पगड़ी पहनी है। सिक्स सेंसेज फोर्ट में विक्की-कटरीना की शादी की रस्में जारी हैं। अब देखना होगा कि शादी के बाद क्या कटरीना खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।
05:00 PM, 09-Dec-2021
कटरीना उठा रही हैं शादी का 75% खर्च
खबरें हैं कि इस रॉयल वेडिंग का 75% खर्च कटरीना खुद उठा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के 9 से 10 तक लेती हैं और साथ ही हर साल करीब 23 करोड़ तक कमाती हैं वहीं विक्की की नेट वर्थ कटरीना से कम है।