अक्षय ने गाया गुजराती गाना, शाहरुख-काजोल ने किया परफॉर्म, भावुक हुए रवि किशन; फिल्मफेयर में क्या-क्या हुआ खास?
70th Filmfare Awards 2025 Live Update: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन आज शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। शाहरुख खान ने 17 साल बाद इसे होस्ट किया। स्टेज पर किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ने सबसे ज्यादा अवाॅर्ड्स अपने नाम किए। वहीं रेड कार्पेट पर इंडस्ट्री के चर्चित सितारों ने जलवा बिखेरा।
लाइव अपडेट
फिल्मफेयर 2025 में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' का नाम छाया रहा। फिल्म ने कुल 24 नॉमिनेशन में से 13 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर - किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स - शूजित सरकार (आई वॉन्ट टू टॉक)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स - राजकुमार राव (स्त्री 2)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट एक्टर - अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन जिस दिन हुआ, उसी दिन बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भी मनाया गया। बिग बी के जन्मदिन वाले दिन 11 अक्तूबर को इस खास अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन के गानों पर परफॉर्म करके उनको ट्रिब्यूट दिया है।
फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में एक्टर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल श्रेणी में छाया कदम को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेते हुए छाया स्टेज पर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'कई साल इंतजार किया पर अवॉर्ड नहीं मिला। सोचा था अवॉर्ड मिले न मिले सज धज के जाते हैं। मेरे ऊपर इतना विश्वास रखने के लिए शुक्रिया किरण राव। ज्यादा बोलूंगी नहीं, पता है एडिट में काट देते हैं। मेरा अवॉर्ड उनके लिए जो वर्षों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं'। इस दौरान शाहरुख खान ने छाया को गले लगाया। इस पर एक्ट्रेस बोलीं, 'शाहरुख ने गले लगाया मुझे एक साथ दो अवॉर्ड मिल गए'।
#SanjuRathod sings his popular track #Shaky as #HumaQuereshi, #ManieshPaul, #ElnaazNorouzi and #AnanyaPanday groove. ❤️
— Filmfare (@filmfare) October 11, 2025
Title Partner: @HyundaiIndia
Destination Partner: @GujaratTourism
Co-Powered By: @itssweetysupari
Associate Partners: @Supersox_India @Amul_Coop… pic.twitter.com/zxvrYYymMn
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का फिल्मफेयर पुरस्कार मधुबंती बागची को 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के लिए दिया गया।