Sarkari Job Live 2023: कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट
{"_id":"6549a32af8127e31fd0be6e4","slug":"government-jobs-2023-live-mpsc-si-recruitment-ctet-up-board-cbse-board-datesheet-upsc-up-police-upsssc-updates-2023-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job Live 2023: कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 07 Nov 2023 04:35 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 07 Nov 2023 04:35 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:33 PM, 07-Nov-2023
सरकारी नौकरी: जल संपदा विभाग में भर्ती
Maharashtra WRD Jalsampada Recruitment 2023: महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग/जलसम्पदा विभाग में विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य के युवाओं के पास सरकारी नौकरी में जाने का अच्छा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार जलसंपदा विभाग, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.wrd.maharashtra.gov.in पर जाकर आॉनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
04:32 PM, 07-Nov-2023
RBI Assistant Admit Card 2023: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब अगला पड़ाव प्रारंभिक परीक्षा है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी होना है। सभी अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 कब जारी हो सकता है।... यहां पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
03:15 PM, 07-Nov-2023
Sarkari Job 2023: सी-डैक में भर्ती
C-DAC Recruitment 2023: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 159 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है।
03:14 PM, 07-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती
IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
02:21 PM, 07-Nov-2023
Banking Jobs: एसबीआई में भर्ती
SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उप प्रबंधक (सुरक्षा/प्रबंधक (सुरक्षा) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 07 नवंबर 2023 से शुरू कर दी है। बैंकिंग के क्षेत्र में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
01:00 PM, 07-Nov-2023
Sarkari Job 2023: आईआईटी जम्मू में भर्ती
IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 07-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: BFUHS Recruitment
BFUHS Recruitment 2023: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
11:15 AM, 07-Nov-2023
IIM CAT Admit Card 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ आज कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 26 नवंबर को होनी है। यहां क्लिक कर पढ़ें कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
11:12 AM, 07-Nov-2023
सरकारी नौकरी: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में अपरेंटिस की भर्ती
RCF Apprentice Recruitment 2023: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने अपरेंटिस के 408 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोल रखी है, लेकिन इच्छुक उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं है क्योंकि आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट - rcfltd.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
08:11 AM, 07-Nov-2023
AAI Junior Executives Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर भर्ती की जा रही है। अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai।aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
कमेंट
कमेंट X