फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BFUHS Recruitment 2023 sarkari naukari Notification in punjab out know ow to apply at bfuhs.ac.in

BFUHS Recruitment 2023: पंजाब की इस मेडिकल यूनिवर्सिटी में निकलीं नौकरियां, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Tue, 07 Nov 2023 12:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 07 Nov 2023 12:45 PM IST
सार

BFUHS Recruitment 2023: पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में करीब 250 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 

विज्ञापन
BFUHS Recruitment 2023 sarkari naukari Notification in punjab out know ow to apply at bfuhs.ac.in
BFUHS Recruitment 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

BFUHS Recruitment 2023: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

BFUHS Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट में कुल 249 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर 16 पद

  • चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2 150 पद

  • नेत्र रोग अधिकारी 83 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

BFUHS Vacancies 2023 आयुसीमा

बीएफयूएचएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।

विज्ञापन

BFUHS Recruitment शैक्षणिक योग्यता

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक ब्लॉक एक्सटेशन ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया होना चाहिए। वहीं, मेडिकल लैब टेक्निशियन ग्रेड-2 पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ सीनियर सेकेंड्री तथा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएससी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा नेत्र रोग ऑफिसर पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ सीनियर सेकेंड्री और ऑप्थॉल्मिक असिस्टेंट का डिप्लोमा किया होना चाहिए।

BFUHS वेतन

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट में निकली भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

  • ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर- 29,200 रुपये 

  • मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2 - 21,700 रुपये

  • नेत्र रोग अधिकारी - 35,400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed